Loading...

25 सालों से मुलाकात… डेढ़ साल पहले ही फिर करीब आए, कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

Follow us

Share

Aamir Khan Third Wedding: नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान एक बार फिर चर्चाओं में है। आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि आमिर खान 60 की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ जल्द ही शादी करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट 5 जुलाई 2026 को शादी करेंगे। आमिर खुद पहले ही इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं और अब उन्होंने शादी की तारीख भी कन्फर्म कर दी है। आमिर खान के 60 साल की उम्र में शादी करने पर कई लोग उनपर सवाल खड़े कर रहे थे। लोग पूछ रहे है कि आमिर खान की पहली और दूसरी शादी क्यों टूटी थी।

सब जानते है कि आमिर खान की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी से अलग नहीं है। उन्होंने पहली शादी 21 साल की उम्र में रीना दत्ता से की थी। वहीं, जब आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी की तब उनकी उम्र 40 साल थी। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि आमिर खान की पहली और दूसरी शादी क्यों टूटी थी। आइए आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं।

आमिर खान की पहली शादी

साल 1986 में आमिर खान ने रीना दत्ता से पहली शादी की थी। उस वक्त दोनों पड़ोसी हुआ करते थे और धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। फिर आमिर और रीना ने अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर काफी कम उम्र (आमिर खान 21 और रीना दत्ता 19 साल) में शादी की थी। रीना और आमिर के दो बच्चे हुए। जिनका नाम जुनैद और इरा हैं। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और 16 साल बाद 2002 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। आमिर ने खुद स्वीकार किया है कि उस वक्त वो फिल्मों में पूरी तरह खोए रहते थे और अपने परिवार को टाइम दे पाते थे। इन कारणों से 16 साल के रिश्ते के बाद उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

आमिर खान की दूसरी शादी

रीना दत्ता से अलग होने के करीब 3 साल बाद साल 2005 में आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी कर ली। उस वक्त किरण आमिर से 10 साल छोटी थीं। दोनों की लव स्टोरी ‘लगान’ के सेट पर शुरू हुई थीं। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी से पहले ही दोनों लिव इन में रहने लगे थे। इसके बाद 2011 में दोनों ने अपने बेटे आजाद का स्वागत किया। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों 2021 में अलग हो गए।

Advertisement

आमिर और गौरी की लव-स्टोरी

हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वह इस समय अमेरिका में हैं और तीसरी शादी की खबर बिल्कुल सच है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें और गौरी स्प्रैट को लगता है कि वे अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार गौरी स्प्रैट को दुनिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं, लेकिन डेढ़ साल पहले ही दोबारा करीब आए।

जानिए कौन हैं गौरी स्प्रैट

गौरी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां तमिलियन हैं और पिता आयरिश हैं। उनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे। गौरी का प्रोफेशनल बैकग्राउंड हेयरड्रेसिंग में है और उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए किया है। बता दें कि गौरी एक 6 साल के बेटे की मां भी हैं। उनके पहले पति के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल वह आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ‘आमिर खान फिल्म्स’ में काम कर रही हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।