Loading...

अहमदाबाद में घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 290 संदिग्ध पकड़े, हजारों अवैध मकानों किया ध्वस्त

Follow us

Share

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद पुलिस ने अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर के विभिन्न स्थानों से 200 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में 131 अवैध बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य 160 संदिग्ध हैं, जिनसे पूछताछ चल रही है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बताया कि ये लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। देर रात चलाए गए एक बड़े अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की। इनमें से 131 लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के रूप में की गई है, जबकि करीब 160 अन्य संदिग्धों से सघन पूछताछ की जा रही है।

घुसपैठ के खिलाफ शहरव्यापी अभियान जारी

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस द्वारा पूरे शहर में लोगों के दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है और सभी संदिग्धों की पहचान और नागरिकता संबंधी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बीते साल शुरू हुई थी कार्रवाई

बता दें कि है कि पिछले साल गुजरात पुलिस और अहमदाबाद नगर निगम ने अवैध प्रवासियों और अवैध बस्तियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। विशेष रूप से चंडोला झील क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई थी। उस दौरान 6,500 से अधिक लोगों को अवैध बांग्लादेशी प्रवासी होने के संदेह में हिरासत में लिया गया था, जिनमें से लगभग 890 लोग अहमदाबाद से पकड़े गए थे। इन लोगों की नागरिकता और पहचान की पुष्टि के लिए पूछताछ की गई थी।

हजारों अवैध मकानों किया ध्वस्त

कार्रवाई के बाद नगर निगम ने चंडोला झील के आसपास बने हजारों अवैध मकानों और ढांचों को भारी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया था। चंडोला झील एक संरक्षित जलाशय क्षेत्र है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया भी अपनाई गई थी।

Advertisement

देशभर में घुसपैठ के खिलाफ चल रहा अभियान

इस बीच, देशभर में अवैध घुसपैठ के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। केंद्र सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा और संसाधनों पर बढ़ते दबाव का हवाला देते हुए बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और कार्रवाई पर जोर दे रही है। भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठाए जा रहे हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।