Loading...

नौतपा हुआ बेअसर, यूपी-राजस्थान सहित 20 राज्यों में आंधी-बारिश, 2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

Follow us

Share

नई दिल्ली। देश के 20 से ज्यादा राज्यों में जून की शुरुआत गर्मी से राहत लेकर आई। देश के ज्यादातर राज्यों में कई दिनों से लगातार कहीं न कहीं आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा और बिहार के कई इलाकों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

अगले 2-3 दिनों में केरल पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग का अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर जाएगा। मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरलम पहुंचता है और अगले डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव से इसमें देरी हुई है। हालांकि, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो चुकी है।

राजस्थान में आंधी-तूफान के कारण लोक कलाकार की मौत

इसी बीच राजस्थान में जून की शुरूआत आंधी-बारिश के साथ हुई है। मौसम में इस बदलाव से तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे आ गया है। सोमवार को कोटा, उदयपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अजमेर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। जैसलमेर और बाड़मेर में आए आंधी-तूफान के कारण एक लोक कलाकार की मौत हो गई। वहीं, बाड़मेर में मकान ढहने से 3 लोग घायल हो गए। सोमवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 2 जून को भी 19 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिसका असर 5 जून तक रहेगा।

मध्यप्रदेश में बेअसर हुआ नौतपा

नौतपा में लगातार 8 दिन से मध्य प्रदेश में आंधी, बारिश के साथ ओले गिर रहे हैं। इस वजह से हीटवेव (लू) का असर खत्म हो गया है और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, मंगलवार को धार-बड़वानी में भारी बारिश-ओलावृष्टि के साथ 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, आगर-मालवा और राजगढ़ में ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Advertisement

दिल्ली-यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बुधवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 6 जून को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट से उत्तराखंड तक गरज व चमक के साथ बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 5 जून तक छिटपुट बारिश, ओलावृष्टि व 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। दिल्ली में सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे तापमान बना है। अधिकतम पारा सोमवार को 36.3 डिग्री रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।