Loading...

अजमेर में काल बनकर सड़क पर दौड़ी स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जले

Follow us

Share

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में एक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यहां पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोग आग की भेंट चढ़ गए। यह घटना शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 5:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि यह हादसा स्कॉर्पियो में आग लगने से हुआ। कार में आग लगने से पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। पुलिस के अनुसार हादसा श्रीरामपुरा गांव में हुआ। इसमें पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी सुरज्ञान देव और भांजी महिमा की मौत हो गई। वहीं, सुरज्ञान देवी जिला परिषद मेंबर थीं। जानकारी के अनुसार पूसीदेवी के सीने में दर्द हो रहा था। इसलिए रामसिंह उन्हें लेकर हॉस्पिटल जा रहे थे। हालांकि, पुलिस झगड़े और हत्या की आशंका के एंगल से भी जांच कर रही है।

आग की लपटों ने गाड़ी को चपेट में लिया

रास्ते में अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा बाहर नहीं निकल सके। तीनों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी पूसी देवी को बाहर निकाला गया, लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही बोराड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

SP बोले-हत्या के एंगल से भी की जा रही है जांच

पुलिस के अनुसार पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी श्रीरामपुरा गांव के ही रहने वाले थे। घटना गांव से 1 किलोमीटर दूर हुई है। पूर्व सरपंच की पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान मिले हैं। वहीं, घर की जांच में पुलिस को 2 ईंटें और खून के निशान भी मिले हैं। इस हादसे के बाद श्रीरामपुरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। अजमेर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस इसे हत्या मानकर ही मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।