सकारात्मक पहल : राजकीय अल्पसंख्यक विद्यालय को दान किए दो गीजर
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के खो नागोरियान स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में छात्रों हेतु सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी एवं स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद जाकिर ने दो गीजर विद्यालय को भेंट किए। उन्होंने यह गीजर गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरत सिंह कविया को सौंपे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने किया प्रेरित
हाजी मोहम्मद जाकिर ने बताया कि जयपुर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध की कार्यशैली से प्रभावित होकर और उनके मोटिवेशन करने पर उन्हें यह प्रेरणा मिली। विद्यालय के बच्चे जो कि भीषण सर्दी में भी ठंडे पानी से नहा रहे थे जब उन्हें इस बात से अवगत कराया गया तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से दो गीजर की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा कि वे अभिषेक सिद्ध की कार्यशैली से बहुत प्रभावित हैं वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं उन्हें यह भी कहा कि अल्पसंख्यक विभाग द्वारा यदि छात्रों हेतु कोई और आवश्यकता होगी तो वह हमेशा उपलब्ध रहेंगे।
निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे ज़ाकिर
हाजी ज़ाकिर अपने स्तर पर स्कूल के विकास के लिए समाज के सहयोग से निस्वार्थ भाव से लगे हुए उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल के विकास के लिए विभिन्न समाज के लोगों को समय-समय पर प्रेरित करते रहते हैं। समाज के लोग आगे आकर सरकारी स्कूलों के विकास के लिए जरूरत की चीजें स्वरूप भेट करते हैं जो की बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल भरत सिंह कविया ने भामाशाह हाजी मोहम्मद जाकिर और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध का आभार जताया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
