Loading...

चांदी 19,000 रुपए हुई सस्ती! अचानक धड़ाम से गिरा सोना…जानें क्या है ताजा भाव

Follow us

Share

नई दिल्ली। देश में सोना-चांदी की कीमतों में आज यानी 15 मई को बड़ी गिरावट आई है। केंद्र सरकार की ओर से गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के बाद इन कीमती धातुओं में गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी का भाव अचानक 19,000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा कम हो गया। वहीं दूसरी ओर कीमती पीली धातु यानी सोना 3,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता हो गया। IBJA के मुताबिक एक किलो चांदी 19,693 रुपए घटकर 2.68 लाख रुपए रह गई, जो बीते दिन 2.87 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,000 रुपए घटकर 1.58 लाख रुपए आ गया है।

चेन्नई में सोना सबसे महंगा

चेन्नई में सोना खरीदना सबसे महंगा हो गया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 16,419 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 15,051 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी का भाव 3,149 रुपए प्रति 10 ग्राम और 3,14,900 रुपए प्रति किलो है।

दिल्ली में आज सोने-चांदी का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 16,227 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,896 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव 2,999 रुपए प्रति 10 ग्राम और 2,99,900 रुपए प्रति किलो है।

Advertisement

कोलकाता में सोने-चांदी का भाव

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 16,234 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,881 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 2,999 रुपए प्रति 10 ग्राम और 2,99,900 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बनी हुई है।

मुंबई में सोना-चांदी का भाव

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 16,234 रुपए प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 14,881 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी 2,999 रुपए प्रति 10 ग्राम और 2,99,900 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

दो से दिन क्रैश हो रही चांदी

आपको बता दें कि सोने-चांदी के आयात शुल्क में वृद्धि के बाद इनकी कीमतों में तूफानी तेजी आई थी और खासतौर पर चांदी 13 मई को ओपनिंग के साथ ही 22000 रुपये तक महंगी हो गई थी, लेकिन अगले ही दिन यानी 14 मई से इसकी तेजी पर ब्रेक लग गया और ये टूटने लगी। अब सिर्फ दो दिन में ही चांदी क्रैश हो गई है।

पीएम ने देशवासियों से की थी अपील

रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना की सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। प्रधानमंत्री ने कहा ‘एक समय था, जब संकट आने पर देशहित में लोग सोना दान दे देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में हमें यह तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं खरीदेंगे। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए हमारी देशभक्ति हमें चुनौती दे रही है और हमें यह स्वीकार करके विदेशी मुद्रा बचानी होगी।’

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।