Loading...

सवाई माधोपुर में आवारा सांड ने ली एक की जान

Jaipur

Follow us

Share

सवाई माधोपुर(रॉयल पत्रिका)। शहर में आवारा सांडों के आतंक से एक व्यक्ति की जान चली गई। सवाई माधोपुर निवासी अब्दुल अज़ीज़ 19 दिसंबर को अपने भाई इरफान अहमद के साथ मोटर साइकिल से नमाज़ पढ़ने जा रहै  थे। अचानक रास्ते में दो आवारा सांड लड़ते हुए आए और उनकी मोटर साइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों भाई वहीं गिर गए। अज़ीज़ का सर दीवार से टकराया और वो वही पर अचेत हो गया। लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई और घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर में उपचार के दौरान अब्दुल अज़ीज़ की 20 दिसंबर की सुबह मृत्यु हो गई।

पुराने शहर में आवारा जानवरों की लड़ाई में घायल होने की ये पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले भी सिनेमा चौराहै पर दुकान लगाने वाले अब्दुल कलाम अंसारी को आवारा सांड ने ऐसा गिराया कि वो वहीं पर बेहोश हो गए थे। लोगों ने उनको भी जिला अस्पताल पहुंचाया था। लोगों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा आवारा जानवरों को आबादी क्षेत्र से दूर खदेड़ा जाए जिससे कि जन हानि नहीं हो। नगर परिषद शहर की सफाई व्यवस्था से लेकर लाइट रोड नाली सब में फैल है। अब शहर वासियों को अपनी जान की परवाह तक करनी पड़ रही हैं। सरकार ओर जनप्रतिनिधियों का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं हैं, ऐसी घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।