Loading...

यूपी-बिहार में आधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान का बाड़मेर सबसे गर्म, जानें आपके शहर का हाल

Follow us

Share

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे। दरअसल, उत्तर-पश्चिमी हिस्से में चक्रवात बनने से देश के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया है। वहीं मध्य भारत में फिर से तेज गर्मी पड़ने लगी है।

बिहार में आंधी बारिश से 9 लोगों की मौत

बिहार के पटना समेत 7 जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। पटना में सबसे ज्यादा 5 मौत हुईं। आंधी में 600 से ज्यादा पेड़ भी गिर गए। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा और जालौन में जोरदार बारिश हुई। मऊ में ओले भी गिरे। शनिवार को 17 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है।

राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी तेज होने लगी है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में हीटवेव का दौर शुरू हो गया। राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44 डिग्री के पार चला गया। वहीं जैसलमेर और फलोदी में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया।

Advertisement

दूसरी ओर, राज्य के कुछ जिलों में आंधी-बारिश भी देखने को मिली। नागौर, अजमेर, टोंक और सवाई माधोपुर के इलाकों में दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। यहां बादल छाए, धूलभरी हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार (आज) 3 जिलों (जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर) में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। साथ ही भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर के आसपास के क्षेत्रों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।