पहलगाम हमले पर चुप्पी, अब ईरान के लिए चंदा?’, कश्मीरियों का टी राजा ने किया विरोध
अमेरिका-इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला बोल दिया था I इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई सहित उनके परिवार के कई सदस्य और कई भरोसेमंद मंत्रियों की मौत हो गई थी I इस हमले के बाद ईरान ने भी मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी है I देखते ही देखते पूरे मिडिल ईस्ट में इस युद्ध से घमासान मच गया I इस बीच भारत के जम्मू-कश्मीर से करोड़ों रुपए चंदा से इकट्ठा कर ईरानी दूतावास को मदद के लिए भेजे गए I अब हैदराबाद के गोशमहल से विधायक टी. राजा ने पहलगाम में धर्म पूछकर पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकियों को लेकर कश्मीरी लोगों पर तंज कसा है I टी. राजा ने कश्मीर से ईरान की मदद के लिए दूतावास को भेजे जाने वाले चंदे पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि आखिर आप लोग तब कहां थे जब पहलगाम में हमारे पर्यटकों का धर्म देखकर आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी I उनके लिए आप लोगों ने कितना चंदा दे दिया था? टी. राजा ने कश्मीर से ईरान के लिए चंदा देने वालों पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि जब पुलवामा में जवानों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी तब आप उनके परिजनों की मदद के लिए नहीं निकले थे, जबकि वो अपने ही देश के जवान और नागरिक थे I वहीं अब जब एक दूसरे देश में किसी तीसरे देश ने हमला बोला और वहां के सुप्रीम लीडर की हत्या कर दी तो भारत में लोग क्यों छातियां पीट रहे हैं?
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
