Loading...

वैश्विक संकट के दौरान देश में विपक्ष कर रहा है राजनीति, यह बेहद शर्मनाक:— मदन राठौड़

Follow us

Share

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर गल्फ देशों में चल रहे तनाव के बीच, भारत पूरी तरह सक्षम और मजबूत है। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें और देश के नेतृत्व पर भरोसा बनाए रखें। जैसे कोविडकाल में देशवासियों ने एकजुट होकर चुनौतियों का सामना किया था, उसी प्रकार आज भी संयम और विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इससे नागरिक स्वस्थ और सशक्त बन सकें। साथ ही उन्होंने युवाओं को विज्ञान, नई तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर के गांवों और जिलों के उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि किस प्रकार छोटे-छोटे प्रयासों से जल संकट का समाधान संभव है। वर्षा जल संचयन, खेतों में छोटे तालाब और नालियों के माध्यम से जल स्तर बढ़ाने जैसे प्रयासों ने ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए है। राठौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने खेलों के महत्व को भी रेखांकित किया और क्रिकेट में भारत की हालिया जीत पर गर्व व्यक्त करते हुए पारंपरिक खेलों जैसे खो-खो को भी प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। इसके साथ ही, जयपुर के मुरलीधर जैसे नवाचार करने वाले नागरिकों का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे सोलर पैनल और सोलर पंप के माध्यम से लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। महिलाओं द्वारा मछली पालन जैसे कार्यों के माध्यम से आजीविका सुदृढ़ करने के उदाहरण भी प्रेरणादायी हैं। ये सभी पहल देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि आपदा और चुनौती के समय राजनीति करना उचित नहीं है। केंद्र और राज्य सरकार स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि देश में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं, इसके बावजूद कांग्रेस लगातार प्रदर्शन और भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सभी दलों को मिलकर समाधान खोजने की आवश्यकता है, न कि राजनीतिक लाभ लेने की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।