नौ साल के मोहम्मद सुफियान ने रखा पहला रोज़ा, लोगों ने दीं दुआएं
रहमतों और बरकतों का पाक महीना माह-ए-रमज़ान शुरू होते ही बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। ख्वाजा नगर अमृतपुरी घाट-गेट क्षेत्र में एक नौ साल के बच्चे ने पहला रोज़ा रखकर अल्लाह तआला की इबादत की। ख्वाजा नगर अमृतपुरी के वार्ड नंबर 88 में रहने वाले मतीनुद्दीन के नौ वर्षीय पुत्र मोहम्मद सुफियान ने अपने माता-पिता के साथ रमज़ान का पहला रोज़ा रखा। इस्लाम धर्म के अनुसार नाबालिग बच्चों पर रोज़ा फर्ज़ नहीं होता, फिर भी सुफियान ने खुद रोज़ा रखने की इच्छा जताई। मोहम्मद सुफियान ने जब रोज़ा रखने की बात अपने माता-पिता से कही तो परिवार ने उसका हौसला बढ़ाया। सुफियान ने पूरे उत्साह के साथ रोज़ा रखा और परिवार के साथ इफ्तार किया। इस मौके पर दादा शमशुद्दीन, मोइनुद्दीन, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद फुरकान, अब्दुल जब्बार (अजमेर वाले) सहित पूरे परिवार के लोगों ने सुफियान को मुबारकबाद दी और उसके लिए दुआएं की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
