Loading...

बाबा साहब अंबेडकर पर टिप्पणी विवाद: बढ़ा सियासी पारा, आमने-सामने कांग्रेस-बीजेपी

Follow us

Share

नई दिल्ली(एजेंसी) )संसद में हुई धक्कामुक्की की घटना को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम शांति से प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन भाजपा ने मसल पावर दिखाया। ये उनका अडाणी जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने का तरीका है।वहीं, भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अगर खड़गे-राहुल को माफी नहीं मांगनी थी तो प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की। उनका अहंकार झलक रहा है। आज जो संसद में हुआ उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। कांग्रेस ने गुंडे-पहलवान संसद में भेजे हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ 19 दिसंबर को FIR हुई थी। दरअसल मकर गेट पर पक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। ओडिशा के बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी और फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया। दोनों सांसदों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया था। बीजेपी ने राहुल के खिलाफ हत्या की कोशिश, धमकाने, धक्का देने के आरोप समेत BNS की 7 धाराओं में पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने धारा- 109 (हत्या की कोशिश) हटाकर सिर्फ 6 धाराओं में FIR में दर्ज की है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर बीआर अंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ उनके कड़े विरोध के जवाब में एक भटकाव की रणनीति है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर गृह मंत्री के खिलाफ उनके कड़े विरोध के जवाब में एक भटकाव की रणनीति के अलावा और कुछ नहीं है।

अमित शाह ने की टिप्पणी 
17 दिसंबर को अमित शाह द्वारा आंबेडकर के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर संसद में पिछले दो दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है। दोनों प्रमुख दल अपने-अपने तरीके से विरोध कर रहे हैं। हाल ही में गुरुवार को संसद में हुई धक्कामुक्की में बीजेपी के दो सांसद, प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत, घायल हो गए। उन्हें तुरंत दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटनाक्रम ने संसद का माहौल और भी गरमा दिया है।

राहुल गांधी ने शारीरिक बल का प्रयोग किया: भाजपा

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बीआर आंबेडकर को लेकर कई गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की झड़प हो गई। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर शारीरिक बल का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। धक्कामुक्की में दो भाजपा सांसद घायल हो गए

केजरीवाल ने कहा 
अरविंद केजरीवाल ने इस विवाद पर अपनी बात रखते हुए कहा कि संसद देश की सबसे बड़ी पंचायत है, जहां सांसदों को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शाह का बयान नफरत से भरा हुआ था और यह आंबेडकर के प्रति अपमानजनक था। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर से राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। विपक्ष की एकजुटता ने भाजपा पर दबाव बढ़ा दिया है।

 प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह सरकार डरी हुई है। यह सरकार अडाणी मामले पर चर्चा करने से डरती है। उन्हें पता है कि अंबेडकर जी के लिए उनकी सच्ची भावनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए, अब वे विपक्ष से डरे हुए हैं क्योंकि हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इस मामले से राष्ट्रहित जुड़ा हुआ है। हमारा संविधान अंबेडकर जी, इस देश के लोगों और हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने दिया है। उनका ऐसा अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।” राहुल के खिलाफ FIR होने पर प्रियंका ने कहा- बीजेपी नेता इतने हताश हैं कि वे झूठी FIR दर्ज करा रहे हैं। राहुल जी कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते। मैं उनकी बहन हूं, मैं उन्हें जानती हूं। वे ऐसा कभी नहीं कर सकते। ये सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं।

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।