मीणा पेट्रोल पम्प के पीछे 1.5 बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा रविवार को जोन-10 में मीणा पेट्रोल पम्प के पीछे, दिल्ली बाई पास पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे मकान के ढांचे को ध्वस्त कर 1.5 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया I
राहुल कोटोकी, महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार में स्थित मीणा पेट्रोल पम्प के पीछे, दिल्ली बाई पास जिला जयपुर के खसरा नं. 521/1 सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माणाधीन मकान का ढाँचा, शटरिंग इत्यादि किये गये अतिक्रमणों को जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। शेष 1.5 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा लिया गया। उक्त सरकारी भूमि पर तारबंदी करवायी जाकर जेडीए स्वामित्व के बोर्ड भी लगवाये गये।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
