Loading...

लिटिल फ्लावर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक समारोह संपन्न

Follow us

Share

प्रताप नगर, सांगानेर स्थित लिटिल फ्लावर सेकेंडरी स्कूल में रविवार, 15 फरवरी 2026 को वार्षिक समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रताप नगर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य मंचन शामिल रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और सभागार तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अबुल हसन कागज़ी,  उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सैयद सआदत एवं एस. एम. नासिर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।अतिथियों ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं स्टाफ के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।