सांचौर बार एसोसिएशन के चुनाव में लादूसिंह बने अध्यक्ष 26 मतों से विजय
सांचौर(रॉयल पत्रिका)। सांचौर की स्थापना से ही हर बार अभिभाषक संघ के चुनाव निर्विरोध होते आए है। जबकि पहली बार चुनाव में मतदान हुआ। चुनाव में लादूसिंह किलवा 26 मतों के अन्तर से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से लादुसिंह का स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए लादुसिंह ने कहा कि बार कि हितों व बार को और सशक्त बनाने के लिए सभी को साथ लेकर कार्य करेगें। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सदराम बिशनोई ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित के लिए बार एसोसिएशन लम्बे समय से कार्य कर रही है। जिसकी बदौलत बार ने न्यायालय परिसर में स्वच्छता की मिशाल कायम की है। पूर्व अध्यक्ष भीमाराम चौधरी ने कहा कि बार में सभी अधिवक्ताओं की भावना का सम्मान हुआ और सभी की भावनाओं के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। पुरूषोत्तम राजपुरोहित ने चुनाव प्रक्रिया में उत्साह से भाग लेने व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पनन होने पर खुशी जताई। सुबह 9. 30 बजे से 3 बजे तक बार सभागार में मतदान प्रक्रिया का आयोजन हुआ। जिसमें 108 अधिवक्ताओं ने मतदान में भाग लिया। चार बजे परिणाम चुनाव अधिकारी सगताराम, जयप्रकाश, रविन्द्र दहीया द्वारा परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद के लिए बाबुलाल पालडिया को 41 मत, लादूसिंह किलवा को 67 मत प्राप्त हुए। 26 मतों से लादुसिंह विजय घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए मनीराम को 45 व मुकेश पुरोहित को 63 मत प्राप्त होने पर 18 मतों से मुकेश को विजय घोषित किया गया। सचिव पद पर महेन्द्र वैष्णव को 59 मत व रघुवीर को 48 मत प्राप्त हुए। जिस पर 11 मतों से महेन्द्र वैष्णव को निर्वाचित घोषित किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
