पूर्व सांसद जौनपुरिया को जब पता चला कि कंबल लेने वाली महिलाएं मुस्लिम हैं, तो वापस ले लिए
-कंबल वितरण का यह कार्यक्रम पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक निजी कार्यक्रम था
जयपुर (रॉयल पत्रिका) I क्या भाजपा में सांसद, विधायक और अन्य पदों के लिए टिकिट पाने का एक मात्र जरिया मुसलमानों के साथ भेद-भाव करना और फिर उस भेद-भाव की घटना को मीडिया में जोर-शोर से उठाना ही बचा है। वर्तमान में भाजपा के कई नेताओं द्वारा इसी तरह का कार्य किया जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में उनका टिकिट सुनिश्चित किया जा सके। ऐसा ही एक मामला टोंक जिले के निवाई क्षेत्र के करेड़ा बुजुर्ग गांव में स्थित सीताराम जी मंदिर परिसर में रविवार दोपहर 3:30 बजे सामने आया। इस कंबल वितरण प्रोग्राम में टोंक सवाई माधोपुर से पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया महिलाओं को कंबल वितरण कर रहे थे। कंबल बांटते समय जब उनको पता चला कि कंबल लेने वाली महिलाओं में कुछ मुस्लिम महिला भी हैं, तो जौनपुरिया ने बांटे हुए कंबल वापस ले लिए। मुस्लिम महिलाओं सहित कार्यक्रम में मौजूद लोग पूर्व सांसद की इस हरकत से अवाक रह गए। कार्यक्रम में मौजूद किसी दर्शक ने संसद की इस हरकत का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बाद में जौनपुरिया ने कहा कि यह लोग मोदी को गलत कहते हैं। कार्यक्रम के बारे में जौनपुरिया ने कहा कि यह मेरा निजी कार्यक्रम था न कि सरकारी कार्यक्रम।
यह प्रवृति देश के लिए घातक:-
देश में नफरत की राजनीति ने देश की जनता को बाँटकर रख दिया है। देश को चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश से खतरा है I लेकिन ऐसे लोग उस विषय पर कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। देश के युवाओं में बेरोजगारी बढ़ रही है, सरकारी शिक्षा का ढांचा चरमरा रहा है, रोजगार के साधन घट रहे हैं, समाज में नशा बढ़ता जा रहा है, नशे के कारण युवा अपराधी बन रहे हैं I इसके अलावा देश और समाज में सैंकड़ों समस्याएं हैं I जिनको दूर करने से देश और समाज मजबूत होंगे। लेकिन स्वार्थ पूरा करने के लिए ऐसे नेता सिर्फ नफरत की राजनीति के अलावा कुछ नहीं समझ पा रहे हैं। जबकि देश की जनता आपस में मिल-जुल कर रहना चाहती है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
