ओबीसी लिस्ट में मुल्तानी/चढवा किए जाने के संबंध में दिया ज्ञापन
एम. यासीन
पाली(रॉयल पत्रिका)। चढवा समाज का एक प्रतिनिधि मंडल पाली चढवा समाज मोहम्मद याकुब की कयादत में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस भवरू खान व आयोग सचिव भल्लाराम परमार के पाली आगमन पर सर्किट हाऊस पाली में मुलाकात की व दोनों महानुभावो का चढवा समाज की तरफ से माला साफा पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात हाजी अब्दुल रज्जाक चढवा ने अध्यक्ष भवरू खान को चढवा समाज के ओबीसी लिस्ट में क्रमांक 77 पर दर्ज मुल्तानी को संशोधन कर मुल्तानी/चढवा किये जाने के सम्बन्ध में अध्यक्ष द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के समक्ष पेश करने का आग्रह किया। जिस पर जस्टिस चैयरमेन ने तुरंत प्रभाव से अति शीघ्र रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष पेश करने का भरोसा दिलाया। मीडिया प्रभारी रिजवान चढवा ने बताया की उक्त मुलाकात बहुत ही सोहार्दपुर्ण वातावरण में हुई। डेलिगेशन में समाज के मोहम्मद याकुब चढवा, अब्दुल रज्जाक चढवा, इरफान मेहमुदी, हाजी मोहम्मद हुसैन चढवा, युनुस चढवा, मोहम्मद रमजान मारौठी, खलील चढवा, इफ़्तिख़ार अहमद चढवा, उमर चढवा, इस्तियाक अहमद, रिजवान चढवा, मोहम्मद रफीक चढवा तथा जोधपुर ,नागौर, बालोतरा रानी, फालना आदि शहरो के समाज बंधु उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
