मुमताज सैयद को मिली डॉक्टरेट उपाधि
जोधपुर(रॉयल पत्रिका)। ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविघालय जयपुर राजस्थान की शोधार्थी मुमताज सैयद ने अपना शोध पूर्ण करने के बाद डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर ली है। स्वर्गीय साबिर अली सैयद और आमना बानो की पुत्री डॉ. मुमताज सैयद ने बताया कि उन्होंने ‘राजस्थान में महिला शिक्षा पूर्वनिरीक्षण और परियोजनाओं का अध्ययन‘ विषय पर अपनी पीएचडी डॉ. मंजू शर्मा के नेतृत्व में पूरी की। डॉ. मुमताज सैयद वर्तमान में मौलाना आज़ाद विश्वविधालय के शिक्षा विभाग में बतौर प्रोफेसर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विश्वविधालय के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक, प्रेसिडेंट डॉ. जमील काज़मी, रजिस्ट्रार अनवर अली खान, डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन, डीन एकेडमिक्स डॉ. इमरान खान पठान सहित सभी यूनिवर्सिटी स्टाफ एवं इनके पुत्र सैयद नदीम व इनकी पुत्री सैयद हुदा ने डॉ मुमताज सैयद को मुबारकबाद देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
