Loading...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में वसूले 57 लाख 22 हजार

जयपुर

Follow us

Share

झोटवाड़ा-वैशाली नगर में 6 संपत्तियां कुर्क

झोटवाड़ा और वैशाली नगर जोन में चला अभियान

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर नगर निगम (ग्रेटर/हेरिटेज) ने राजस्व वसूली के लिए सख्त रुख अपना लिया है। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार जोन स्तर पर नगरीय विकास कर (UD Tax) वसूलने के लिए वृहद अभियान चलाया जा रहा है।

गुरुवार को उपायुक्त झोटवाड़ा/वैशाली नगर जोन, श्रीमती मनीषा यादव के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने 6 संपत्तियों पर बकाया नगरीय विकास कर होने के कारण कुर्की की कार्रवाई की।

मौके पर वसूली और राहत

कुर्की की कार्रवाई के दौरान ही कुछ संपत्ति मालिकों ने समझदारी दिखाई। राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज व पेनल्टी पर दी जा रही छूट का लाभ उठाते हुए उन्होंने मौके पर ही बकाया राशि जमा करवा दी। इसके बाद निगम ने उन संपत्तियों को कुर्क मुक्त कर दिया।

गुरुवार को झोटवाड़ा/वैशाली नगर जोन में नगरीय विकास कर व विज्ञापन शुल्क के रूप में कुल 57 लाख 22 हजार 523 रुपये की राजस्व वसूली की गई।

किन पर हुई कार्रवाई? (बकायादारों की सूची)

राजस्व अधिकारी पारुल सोनी व टीम द्वारा निम्नलिखित बकायेदारों पर कार्रवाई की गई:

  • मयूर गार्डन (ऋषभ भादू): 200 फीट चौराहा, हीरापुरा (बकाया राशि: 95 लाख 63 हजार 504 रुपये)।

  • स्टार यूनिटी: 601, गौतम मार्ग, एवरशाइन टावर, वैशाली नगर (बकाया राशि: 80 हजार 821 रुपये)।

  • यशवर्धन डुकिया: 60, नागौर नगर, बदरवास (बकाया राशि: 2 लाख 94 हजार 335 रुपये)।

  • प्रॉपर्टी ओनर (शॉप नं. 48): वैशाली नगर, अपोजिट ए ब्लॉक (बकाया राशि: 1 लाख 26 हजार 938 रुपये)।

  • आशारानी आहूजा (शॉप नं. 48): वैशाली नगर, अपोजिट टैगोर पब्लिक स्कूल (बकाया राशि: 1 लाख 30 हजार 573 रुपये)।

  • प्रॉपर्टी ओनर (शॉप नं. 46): वैशाली नगर, अपोजिट ए ब्लॉक (बकाया राशि: 1 लाख 30 हजार 573 रुपये)।

इनमें से श्रीमती आशारानी आहूजा व प्रॉपर्टी ओनर (शॉप नं. 46) ने मौके पर ही राशि जमा करवाई।

आयुक्त की अपील

आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने आमजन से अपील की है कि वे समय पर नगरीय विकास कर (UD Tax) एवं विज्ञापन शुल्क जमा करवाएं और जयपुर के विकास में भागीदार बनें, ताकि अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।