Loading...

पूर्व पार्षद मरहूम भंवरू खां की याद में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 335 यूनिट रक्तदान हुआ

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद अली पठान

चूरू (रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय पर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी मरहूम भंवरु खां सलेमखानी की याद में मोहल्ला ईदगाह वार्ड नं. 58 एवं 59 स्थित मदरसा ताआलीमुल कुरआन में सर्वसमाज की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा  खिराज-ए-अकीदत श्रद्धांजलि दीगई।एवं  अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अहसान गौरी ने कहां की उत्कृष्ट व्यक्तित्व की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन करना अच्छी पहल है डॉ. गौरी ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। इस अवसर पर चूरू विधायक हरलाल सहारण, भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़, रियाजत अली खान, विक्रम सिंह कोटवाद, मुस्ताक खान, एडीशनल एस.पी एसीबी इस्माईल खान, रमजान अली खान वाइस चेयरमैन, एडिशनल सीएमएचओ अख्तर खान, असलम खान दिलावरखानी, मदन गौपाल बालान, विष्णु सोनी, सेवानिवृत्ति थानाधिकारी अनवार खान, अजीज खान, अब्दुल मन्नान मजहर चूरूवी, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, आसिफ खान, शोयल खान डीके, समीर खानआमू,डॉ.जुबेर,डॉ.हुसैन,सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज गणमान्य लोग उपस्थित थे।विशाल रक्तदान शिविर में राजकीय भरतीया जिला अस्पताल चूरू की ब्लड बैंक टीम, जीवन रेखा अस्पताल की ब्लड बैंक टीम, शेखावाटी ब्लड बैंक की टीम ने अपनी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की इस अवसर पर अजीज खान ने कहां की पूर्व पार्षद मरहूम भंवरू खां की याद में इसी तरह सामाजिक सरोकार एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे तथा उनके पथ पर चलकर जनसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान प्रदान करते रहेंगे। अजीज खान सालेमखानी एवं जावेद खान सालेमखानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।