पंचायत शाह समाज की बैठक में सम्मेलन कमेटी का गठन
बारां (रॉयल पत्रिका)। फिरोज खान एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत शाह समाज बारां की एक बैठक पंचायत के श्रमिक कॉलोनी तालाब की पाल स्थित शाह समाज के मुस्लिम जमात खाने में सदर माशूक अली चिश्ती की सदारत में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सदर डॉक्टर वसीम अहमद शाह, सदर माशूक अली चिश्ती, खुर्शीद आलम, रुस्तम अली, इकबाल रीगल, रईस अहमद ने पंचायत की भलाई के लिए बराड़ लेने, जमात खाने की ऊपरी हिस्से की तामीर, आगामी वर्ष में सम्मेलन करने सहित कई मशवरे दिए। बैठक में शाह समाज द्वारा अप्रैल 2025 में इज्तेमाई निकाह सम्मेलन करने का प्रस्ताव पास हुआ वही ईदुलफितर पर हर साल बराड़ इकट्ठा करने का भी प्रस्ताव पास हुआ। अप्रैल 2025 के सम्मेलन के लिए सम्मेलन सदर शफी भाई अल्लारखा, सेकेट्री छुट्टन भाई, खजांची रहीम भाई चिड़िमार को बनाया गया। मीटिंग में सेकेट्री शकील अहमद, खजांची गुलजार बेहलीम, मंगू भाई रेलवे, एडवोकेट फिरोज खान, डॉक्टर हाजी अब्दुल रशीद, उमर फारूक, मास्टर शाहिद हुसैन, माजिद भाई, एजाज वकार, पप्पू भाई, सिद्दीक बाबा, शहजाद भाई, बुंदु भाई, बब्लू भाई, फरीद भाई, फिरोज भाई, इकबाल हाड़ौती, जुगनू भाई, इब्राहिम भाई, शब्बीर भाई, हुसैन भाई, सादिक भाई सहित समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
