Loading...

स्व. आमिर खान की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर:

जयपुर

Follow us

Share

59 यूनिट रक्त संग्रहित, अमीन कागजी और खाचरियावास ने बढ़ाया हौसला

स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक में हुआ आयोजन — युवाओं और गणमान्य लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। स्व. आमिर खान की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी के स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजक अनवर हुसैन सीटीआई ने बताया कि शिविर का उद्घाटन किशनपोल विधायक अमीन कागजी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और प्रबंध निदेशक आनंद अग्रवाल ने किया।

रक्तदाताओं का सम्मान और उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आईआरटीएस (CCM) विवेक रावत ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया।

विप्र सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीर शर्मा, अयूब गौरी, सलीम खान, शाकिर हुसैन और स्व. आमिर खान के परिजनों ने सभी रक्तदाताओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्हें धन्यवाद दिया। युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए यूथ आइकन कार्तिक भारद्वाज, रवि चौधरी और समीर हुसैन भी मौजूद रहे।

इन्होंने किया रक्तदान में सहयोग

शिविर में पार्षद अजहरुद्दीन, हेरिटेज वार्ड अध्यक्ष रियाज अहमद, पार्षद फ़िरोज़ नागोरी, राजेश रायका, जाकिर हुसैन, रियाज तिगरिया, आमीन, नासिर, रामेश्वर समोता, शहजाद, साजिद अली, लियाकत अली, जावेद, अय्यूब चौहान, अख्तर, जुबेर, शोएब, दानिश, साहिल गौरी, इशाक, सोहेल, रियाज खोखर, दीपक सैनी, हरग्यान, अरमान, धर्मेंद्र छिपा, वकील सुफियान, याकूब गोरी, रोहित शर्मा, अनवर बनेटी, यूनुस भाई, अधिवक्ता इस्माइल, याकूब, इम्तियाज खेजरोली, शहजाद, विमलेश जाट, हाजी फजलुद्दीन, जियाउरहमान, सद्दाम, इम्तियाज, सफ़िल और इरफान सहित कई लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

59 यूनिट रक्त हुआ जमा आयोजक अनवर हुसैन सीटीआई ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस शिविर में कुल 59 यूनिट रक्तदान हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।