Loading...

एमएसएस की ओर से आमेर में रक्तदान और नशा मुक्ति शिविर आयोजित

जयपुर

Follow us

Share

  • 22 लोगों ने किया रक्तदान, 10 मरीजों को मिली नशा मुक्ति की सलाह

  • मदरसा सर सैयद अहमद में लगा शिविर, कई संस्थाओं ने दिया सहयोग

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। मेडिकल सर्विस सोसायटी ऑफ राजस्थान (MSS), जयपुर की ओर से रविवार (18 जनवरी) को आमेर के हांडीपुरा स्थित मदरसा सर सैयद अहमद में इस साल का दूसरा रक्तदान शिविर व नशा मुक्ति शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया।

शिविर में इनकी रही उपस्थिति

शिविर में एमएसएस के प्रदेश अध्यक्ष खान अब्दुल वसी, प्रदेश सचिव अब्दुर रब नकवी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अब्दुल नासिर खान, जिला अध्यक्ष डॉ. साजिद हुसैन जैदी, संयुक्त सचिव शाहनूर साबरी, प्रदेश प्रवक्ता रहबर रज़ा जैदी, शारिक अहमद, अफ़ज़ल खान, असलम खान, अहमद खान, असलम पठान, फिरोज खान, नईम मंसूरी, इमरान मंसूरी, अफ़सर मिर्जा और अन्य ज़िम्मेदार लोग मौजूद रहे।

इन संस्थाओं का मिला सहयोग

इस नेक काम में संस्था के साथ जमाअते-इस्लामी हिंद, राजपूताना यूनानी मेडिकल कॉलेज, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गनाइज़ेशन (SIO), राजस्थान शिया मुस्लिम महासभा, वेलफेयर पार्टी, हज वेलफेयर सोसायटी, मूमल डेंटल हॉस्पिटल, एएमपी (AMP) और ब्राइट केरियर एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी का सहयोग रहा।

22 यूनिट रक्त संग्रहित, नशा मुक्ति के लिए काउंसलिंग

रक्तदान शिविर में कुल 25 रक्तदाता पंजीकृत हुए और माशा अल्लाह कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सकीय कारणों से कुल 03 रजिस्ट्रेशन रद्द हुए।

इसके अलावा, नशा मुक्ति शिविर में नशे की लत से परेशान 10 लोग आए। डॉ. साजिद जैदी (होमियोपैथी) ने उनकी काउंसलिंग की और उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध करवाईं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।