ब्रह्मपुरी थाना इलाके में दिनदहाड़े युवक को गोली मारी
-
आरोपी मौके से फरार, पुलिस गिरफ्तारी की कोशिश में
-
सुभाष चौक थाने का हिस्ट्रीशीटर है आरोपी रवि मेहरा
-
पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में सुभाष चौक थाने के हिस्ट्रीशीटर रवि मेहरा ने आपसी रंजिश के चलते बबलू महावर नामक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली बबलू की जांघ में लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घायल को तुरंत एसएमएस (SMS) अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
थाने पर प्रदर्शन और पुलिस की लापरवाही का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और घायल के परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी रवि मेहरा शातिर हिस्ट्रीशीटर है। उसने 15 दिन पहले भी इलाके में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी और इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने तब कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आज उसी लापरवाही का नतीजा सामने आया, जब आरोपी ने सीधे युवक को गोली मार दी।
पुलिस ने शुरू की तलाश
फिलहाल पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपी की तलाश तेज़ कर दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
