Loading...

अल फलाह एकेडमिक अवॉर्ड समारोह में आमापीर अखाड़ा समिति हुई सम्मानित

Jaipur

Follow us

Share

बारां(रॉयल पत्रिका)। अल फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की जानिब से हाड़ौती संभाग के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह अल फलाह एकेडमिक अवॉर्ड में बारां शहर की संस्था आमापीर अखाड़ा समिति को अखाड़े में पहलवानों को तैयार करने, शारीरिक जागरूकता को बढ़ावा देने और कुश्ती में बारां का मान बढ़ाने के लिए सम्मानित किया। अखाड़े के प्रवक्ता इरशाद अंसारी ने बताया कि अवॉर्ड संस्था के सरपरस्त उस्ताद बाबा सईद, उस्ताद मुजीब साहब, एक्स मेन जाहिद भाई फौजी, अलीम मंसूरी ओर पत्रकार शब्बीर हुसैन अंसारी ने मंच पर मेहमानों से प्राप्त किया। अवॉर्ड हासिल करने के बाद अगले दिन अखाड़ा आमापीर बारां में संस्था के सदर शकील अहमद ने मोमेंटो के साथ अल फलाह एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान सदर शकील अहमद, उस्ताद बाबा सईद, मास्टर मुजीब अंसारी, दादा इस्माईल, अशफाक सर्राफ, कोच इस्माईल शाह, सगीर अहमद, जाहिद भाई फौजी, रमजानी शाह, लियाकत खान, गुलजार अहमद, जुम्मा भाई, रईस अहमद गाजी, शाकिर रंगरेज, इरशाद बाबा उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।