हिन्दुओं पर अत्याचार रोकने के लिए सैनिक ऑपरेशन जरूरी – अबूबकर
-
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बांग्लादेश के खिलाफ किया प्रदर्शन
-
शहीद स्मारक पर जलाया गया मोहम्मद यूनुस का पुतला
-
पीएम मोदी से बांग्लादेश में सैन्य कार्रवाई की मांग
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। बांग्लादेश में सनातनी अल्पसंख्यकों (हिंदू भाइयों) पर हो रहे अत्याचार और हत्याओं के विरोध में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जयपुर शाखा ने शहीद स्मारक जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। मंच ने बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर मंच के सैकड़ों साथी उपस्थित होकर एक रैली के रूप में निकले। उन्होंने ‘बांग्लादेश मुर्दाबाद’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए रैली निकाली तथा शहीद स्मारक पर पुतला दहन किया।
पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी हो ऑपरेशन
इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक, राजस्थान प्रभारी तथा पूर्व अध्यक्ष वक्फ बोर्ड (राज्य मंत्री) अबूबकर नकवी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हिंदुस्तान की सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिम्मत से पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ करके पाकिस्तान को घुटनों के बल बिठा दिया, इसी तरीके से बांग्लादेश में भी एक सैनिक ऑपरेशन होना आवश्यक हो गया है, ताकि बांग्लादेश में रह रहे सनातनी भाई (हिंदू भाई) राहत की सांस ले सकें और सुकून से रह सकें।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजिका रेशमा हुसैन और संभाग संयोजक अब्दुल अजीज ने भी अपना उद्बोधन देते हुए बांग्लादेश पर मिलिट्री ऑपरेशन करने की बात कही। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर के अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस अवसर पर ये रहे मौजूद: मंच के आफताब हिंदुस्तानी, फरमान अहमद, शमशाद बेगम, उस्मान चौहान, नवाब अली, आबिद अली, शकील पहलवान, जफर उल हसन, अब्दुल मजीद, अब्दुल मुजीब, शाकिर अहमद, साजिद अली, अनीस अहमद, फखरुद्दीन कुरैशी, मोहम्मद अमजद आदि उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
