भिश्ती समाज एकता मंच जयपुर राजस्थान के प्रदेश कार्यालय का हुआ उद्घाटन
-
समाज में जल्द होंगे चुनाव
-
बिखरे हुए समाज को एक मंच पर लाने की ऐतिहासिक पहल
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। बिखरे हुए भिश्ती समाज को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए भिश्ती समाज के बुजुर्गों और कई संस्थाओं ने चुनाव के माध्यम से ‘भिश्ती समाज – एकता मंच जयपुर राजस्थान’ का गठन करने का निर्णय लिया है।
सदस्यता अभियान और चुनाव की तैयारी
इस संगठन के गठन के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह सदस्यता अभियान 15 जनवरी से शुरू हो गया है और 15 मार्च तक चलाया जाएगा। इसके बाद लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
कार्यालय का उद्घाटन और बैठक
गुरुवार को जयपुर के मोहल्ला फीलखाना, घाटगेट में भिश्ती समाज एकता मंच के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया एवं एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस मीटिंग में समाज के पंच-पटेलों व जिम्मेदार लोगों ने हिस्सा लिया। उपस्थित सभी लोगों ने समाज को एकजुट करने के इस कदम को ऐतिहासिक बताया और नई शुरुआत का स्वागत किया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
