अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर संपन्न
बारां(रॉयल पत्रिका)। अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी जिला बारा के प्रवक्ता मोहम्मद वासिद ने बताया कि अंजुमन इत्तिहाद ए बाहमी के सदर अहतशामउद्दीन सिद्दीकी की अध्यक्षता में अंजुमन मैरिज हॉल में निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर जिला अंधता निवारण समिति जिला बारा के सहयोग एवं डाक्टर संपत राज नागर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बांरां के आदेश से शनिवार 14 दिसंबर को संपन्न हुआ। इस कैंप में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुधीर गुप्ता एवं उनकी टीम ने 85 मरीजों की आंखों की जांच की जांच में जिनको जरूरत थी उनको दवाइयां एवं चश्मों के नंबर निःशुल्क दिए गए, 23 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया, चिन्हित सभी मरीजों को लेकर टीम कोटा रवाना हुई। इत्तेहाद ए बाहमी के सह-प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि ऑपरेशन कैंप को कामयाब बनाने में इकबाल हुसैन भारत मेडिकल वाले, मास्टर अय्यूब अली, हाजी अशफाक हुसैन, आबिद हुसैन, इफ्तिखार अहमद बब्लू, अब्दुल पार्षद अब्दुल अजीज अज्जू, खलील खान गौरी एडवोकेट आदि का विशेष सहयोग रहा।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
