सर्वोदय स्कूल जगपुरा में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किये गये
कोटा (रॉयल पत्रिका)। सर्वोदय एज्यूकेशनल ग्रुप के अधीन संचालित सर्वोदय सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, जगपुरा परिसर में स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष के निजी सहायक, हरिनन्दन शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किये एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम के अतिथि हरिनन्दन शर्मा का ए.जी. मिर्जा ग्रुप चैयरमेन, एवं डॉ. अजहर मिर्जा व मजहर मिर्जा, निदेशक, डॉ. शालिनी जैन, प्राचार्या, सर्वोदय महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तथा संगीता चतुर्वेदी प्राचार्या सर्वोदय सी. सै. स्कूल, जगतपुरा ने स्वागत किया।मुख्य अतिथि हरिनन्दन शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अच्छे नागरिक बनने राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा करने एवं पढ़ लिखकर योग्य एवं समाजोपयोगी बनने का संदेश दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
