एक नई राजनैतिक पार्टी, ‘मेरा वतन पार्टी’ (मेवपा) का गठन
26 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक दिल्ली–एनसीआर, मेवात, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चलेगा व्यापक जनसंपर्क अभियान
नई दिल्ली। दिल्ली–एनसीआर, मेवात क्षेत्र, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में वर्ष 2026 को ध्यान में रखते हुए एक नई राजनीतिक पहल तेज़ी से आकार ले रही है। ‘मेरा वतन पार्टी’ (मेवपा) के गठन को लेकर इन इलाक़ों में ज़ोरदार मुहिम चल रही है।
औपचारिक ऐलान और प्रमुख तिथियां
पार्टी का औपचारिक ऐलान 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर किया जाएगा।
इससे पहले 26 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक एक व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की जाएगी, जिसके तहत पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और समर्थक आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। अभियान का उद्देश्य सामाजिक न्याय, भाईचारा, संवैधानिक मूल्यों और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना बताया जा रहा है।
मेवात क्षेत्र का ऐतिहासिक विस्तार
ग़ौरतलब है कि ऐतिहासिक मेवात क्षेत्र केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान में जयपुर तक और उत्तर प्रदेश में आगरा, अलीगढ़ व मेरठ तक फैला हुआ है।
आज़ादी के आंदोलन में इस पूरे इलाके की भूमिका बेहद अहम रही है। यह क्षेत्र आपसी भाईचारे, साझी संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की मिसाल के रूप में जाना जाता है।
पार्टी का विजन और भविष्य
मेवपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पार्टी का दावा है कि वह इसी साझा विरासत, सामाजिक समरसता और संवैधानिक सोच को राजनीति के केंद्र में लाकर एक वैकल्पिक और सकारात्मक राजनीतिक मंच तैयार करना चाहती है।
आने वाले महीनों में इस मुहिम के और तेज़ होने तथा सियासी हलकों में नई चर्चाओं को जन्म देने की संभावना जताई जा रही है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
