Loading...

विकसित राजस्थान के लक्ष्य में युवाओं का साथ

जयपुर

Follow us

Share

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प किए अर्पित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है तथा हमारे युवा, देश और प्रदेश के कर्णधार हैं। युवाओं की ऊर्जा एवं शक्ति से ही ‘विकसित भारत’ व ‘विकसित राजस्थान’ के सपने को साकार किया जा सकेगा।

बजट पूर्व परामर्श बैठक

मुख्यमंत्री सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर सार्वजनिक क्षेत्र में रूचि रखने वाले छात्रों से बजट पूर्व संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने तथा उनके सशक्तीकरण के लिए संकल्पित है। हमारी प्राथमिकता है कि बजट युवा केन्द्रित बने, जिससे राज्य के विकास को गति मिले और मजबूत राजस्थान का निर्माण हो सके।

उन्होंने सभी युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द हम सभी के प्रेरणास्रोत हैं। विवेकानन्द जी ने युवाओं को अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अडिग रहकर काम करने का संदेश दिया। युवा तरुणाई आगे बढ़ेंगे तो देश-प्रदेश आगे बढ़ेगा।

हम युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध

शर्मा ने कहा कि गत सरकार के समय युवाओं के सपनों को रौंदा गया था। लेकिन हमारी सरकार ने आते ही पेपरलीक के प्रकरणों पर सख्त कार्रवाई की। पिछले 2 सालों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पिछले दो वर्षों में 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

  • करीब डेढ़ लाख पदों पर चयन प्रक्रियाधीन है।

5 साल में 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि हमने 5 साल में सरकारी क्षेत्र में 4 लाख एवं निजी क्षेत्र में 6 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य रखा है। निजी क्षेत्र में युवाओं को अब तक दो लाख से अधिक रोजगार मिल चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। प्रदेश में ‘राइजिंग राजस्थान’ में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से 8 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। इसके लिए युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  • 3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

  • राज्य सरकार द्वारा करीब 2 लाख युवाओं को इंटर्नशिप, आई स्टार्टअप लॉन्चपैड नेस्ट की स्थापना तथा 658 स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान की गई है।

राज्य के लिए बनाया विकास का रोडमैप

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने आते ही राज्य के विकास का रोडमैप बनाते हुए पानी-बिजली की प्राथमिकता पर कार्य किया। पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना, शेखावाटी के लिए यमुना जल समझौता और इंदिरा गांधी नहर सहित विभिन्न परियोजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

बिजली क्षेत्र में ऐतिहासिक निर्णय

उन्होंने कहा कि बिजली के लिए भी हमने कई अहम निर्णय किए हैं। हमने किसानों से वादा किया था कि दिन में बिजली उपलब्ध कराएंगे। इसी दिशा में अब हम 22 जिलों में दिन में बिजली दे रहे हैं। जल्द ही प्रदेश बिजली में आत्मनिर्भर बनेगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।