Loading...

वक़्फ़ उम्मीद पोर्टल 3 महीने के लिए फिर एक्टिव

जयपुर

Follow us

Share

जो वक़्फ़ संपत्तियां रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गई थीं, उन संपत्तियों को अब उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाया जा सकता है

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। वक़्फ़ बोर्ड में रजिस्टर्ड वक़्फ़ संपत्तियां जो पहले वक़्फ़ उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने से वंचित रह गई थीं, उनको रजिस्टर्ड करवाने के लिए एक और मौका दिया गया है।

न्यायालय के आदेश का अनुसरण और नई तारीख

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने माननीय न्यायालय राजस्थान वक़्फ़ अधिकरण के आदेश दिनांक 22.12.2025 के अनुसरण में दिनांक 22.03.2026 तक का समय कर दिया गया है।

मुतवल्लियों और कमेटियों के लिए निर्देश

अत: समस्त मुतवल्ली/कमेटियाँ वक़्फ़ बोर्ड में पंजीकृत संपत्तियों में से उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होने से शेष रहीं वक़्फ़ संपत्तियों का डाटा अपलोड का कार्य 22 मार्च 2026 तक कर सकते हैं।

चेयरमैन डॉ. खानु खान बुधवाली का बयान

वक़्फ़ बोर्ड राजस्थान के चेयरमैन डॉ. खानु खान बुधवाली ने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन का समय अब 22 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वक़्फ़ बोर्ड की तरफ से और व्यक्तिगत रूप से मुतवल्ली और वक़्फ़ कमेटियों को कहा जा रहा है कि पहले जो वक़्फ़ बोर्ड में रजिस्टर्ड संपत्तियां उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने से रह गई हैं, उन्हें समय रहते पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाए।

बोर्ड करेगा पूरी मदद

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वक़्फ़ बोर्ड की ओर से उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ संपत्तियों के अपलोड करने में कमेटियों की पूरी मदद की जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।