Loading...

बच्चे चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गेंग का खुलासा

Jaipur

Follow us

Share

फिरोज खान वारसी-

झालावाड़(रॉयल पत्रिका)। पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने 14 दिसंबर को बताया कि जिले के सभी थानाधिकारीयो को अवैध कार्यों एवं गतिविधियो की रोकथाम हेतु विशेष निर्देश दिये गये थें इन्ही निर्देशो की पालना में पुलिस थाना भवानीमंडी ने बच्चे चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गेंग का खुलासा करते हुये दो अभियुक्तगण 01 हनीफ पुत्र अब्दुल रशीद भाई जाति मुसलमान उम्र-49 साल निवासी 560, मोहर्रम चौक सुकेत पुलिस थाना सुकेत जिला कोटा ग्रामीण (राज.) हाल गांव घेर संजय कॉलोनी झालावाड,पुलिस थाना कोतवाली जिला-झालावाड (राज.) व 02. मोहम्मद रशीद शाह पुत्र मोहम्मद शफीक शाह जाति मुसलमान उम्र-47 साल निवासी वार्ड नम्बर-7, मकान नम्बर 94 हाई स्कूल रोड पर झालरापाटन पुलिस थाना झालरापाटन जिला-झालावाड (राज.) को गिरफ्तार करने मे महत्वपुर्ण सफलता अर्जित की है।

घटना का विवरणः-सुखपाल सिंह पुत्र रतन सिंह जाति राजपूत उम्र 36 वर्ष,निवासी मोगरा ने एक प्रार्थना पत्र इस आशय का पेश किया दिनांक 15 अक्टूबर, 2024 को मेरी लङकी स्कूल में टेस्ट देकर समय लगभग 12 बजे वापस घर आ रही थी, तो स्कूल से गांव कि तरफ थोडा आगे पिछे से एक लाल रंग की गाडी आयी जिसमें दो तीन जने बैठे थे। जिन्होने मेरी लङकी को पकङकर गाडी में बिठाना चाहा परन्तु उसने गाडी में सवार व्यक्ति में से एक को मुहं से काटने पर चिल्लाने पर गाडी वाले भाग गये। जिसके बाद अगले दिन हमारे गांव के ईश्वर पुत्र मांगुसिंह जाति राजपूत की लङकी भी गांव के प्राईवेट स्कूल में पढती है। वह भी स्कूल से घर आ रही थी तभी कोटडा कि तरफ से वही लाल रंग की गाडी आयी जिसनें ईश्वर सिंह की लङकी को भी गाडी में उठाकर ले जाने का प्रयास किया इत्यादी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्राराम्भ किया गया।

कार्यवाही पुलिसः घटना को गंभीरता से लेते हुयें जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर व चिंरजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ के निर्देशन एवं प्रेमकुमार आरपीएस वृताधिकारी वृत भवानीमंडी के निकटतम- सुपरविजन में रमेशचंद मीणा पु.नि. थानाधिकारी थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीमे गठित की गयी,टीमो द्वारा विशेष आसुचना संकलन व तकनीकी सहयोग से नाबालिक बच्चो का अपहरण करने वाली गैंग का खुलासा करते हुये अभियुक्तगण ,1, हनीफ पुत्र श्री अब्दुल रशीद भाई जाति मुसलमान उम्र-49 साल,निवासी 560, मोहर्रम चौक सुकेत पुलिस थाना सुकेत जिला कोटा ग्रामीण (राज.) हाल गांव घेर संजय कॉलोनी झालावाड़, पुलिस थाना कोतवाली जिला झालावाड़ (राज.) व 02. मोहम्मद रशीद शाह पुत्र मोहम्मद शफीक शाह जाति मुसलमान उम्र 47 साल निवासी वार्ड नम्बर-7, मकान नम्बर 94 हाई स्कूल रोड पर झालरापाटन पुलिस थाना  झालरापाटन जिला-झालावाड़( राज.) गिरफ्तार किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण :-1,हनीफ पुत्र अब्दुल रशीद भाई जाति मुसलमान उम्र-49 साल निवासी 560, मोहर्रम चौक सुकेत पुलिस थाना सुकेत जिला कोटा ग्रामीण (राज.) हाल गांव घेर संजय कॉलोनी झालावाड़ पुलिस थाना कोतवाली जिला झालावाड़ (राज.) 02. मोहम्मद रशीद शाह पुत्र मोहम्मद शफीक शाह जाति मुसलमान उम्र 47 साल निवासी वार्ड नम्बर-7, मकान नम्बर-94 हाई स्कूल रोड पर झालरापाटन पुलिस थाना झालरापाटन जिला- झालावाड़ (राज.)। पुलिस गठित टीम में रमेशचन्द मीणा पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना भवानीमंडी सुरेश कुमार सउनि पुलिस थाना भवानीमंडी जिला झालावाड़ हरीराम कानि 1258 पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ चुरामन कानि 394 पुलिस थाना भवानीमंडी जिला झालावाड दयाशंकर कानि 1478 पुलिस थाना भवानीमण्डी जिला झालावाड़ एवं पुलिस को सफलता मिली ।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।