अवैध जुआ, सटटा खेलते लोग गिरफ्तार
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनन्द आई.पी.एस. ने बताया कि अवैध शराब, अवैध जुआ/सटटा और अवैध मादक पदार्थो की बिक्री और परिवहन पर कार्यवाही कर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश समस्त थानाधिकारियों एवं डीएसटी को प्रदान किये गये है। निर्देशो की पालना सुनिश्चित करने के लिए ललित किशोर शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के मार्ग-दर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्तगणों के पर्यवेक्षण में जिला स्पेशल टीम एवं थानों को अधिकाधिक एवं सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस पर नन्दलाल पुलिस निरीक्षक प्रभारी जिला स्पेशल टीम के नेतृत्व में दिनांक 12.12.2024 एवं 13.12.2024 को अभियान चलाकर जिला स्पेशल टीम दक्षिण द्वारा पुलिस थाना मुहाना, शिप्रापथ एवं सांगानेर सदर की टीमों के साथ अवैध जुआ/सटटा के विरूद्ध कार्यवाही कि गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 12.12.2024 को पुलिस थाना मुहाना की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए रामपुरा रोड, हटवाडा के सामने काली व लाल प्लास्टिक की डिवाईस पर हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते आरोपी 1. संदीप यादव पुत्र श्री मुन्नालाल यादव 2. विशवेन्द्र पुत्र रामस्वरूप के कब्जे से 2000(दो हजार रूपये) रूपये जुआ राशि एवं 03 काली व लाल प्लास्टिक की गोल डिवाईस बरामद कर जब्त कि गई। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना मुहाना पर प्रकरण संख्या 1285/2024 धारा 13 आरपीजीओ में दर्ज किया गया। गठित दूसरी टीम द्वारा दिनांक 13.12.2024 को पुलिस थाना सांगानेर सदर की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार हटवाडा बाजार सीतापुरा में प्लास्टिक स्ट्राईकरों पर हार-जीत का दाव लगाकर सटटा खिलाते हुए आरोपी सुरेश श्रीवास्तव पुत्र जयनारायण श्रीवास्तव से 2100(दो हजार सौ रूपये) रूपये जुआ राशि एवं 06 स्ट्राईकर जिन पर अलग-अलग नम्बर लिखे है, बरामद कर जब्त कि गई। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना सांगानेर सदर पर प्रकरण संख्या 994/2024 धारा 13 आरपीजीओ में दर्ज किया गया। गठित तीसरी टीम द्वारा दिनांक 13.12.2024 को पुलिस थाना शिप्रापथ की टीम के साथ संयुक्त रूप से पर्ची सटटा की कार्यवाही कर आरोपी अरविन्द पुत्र विधासागर से 2780(दो हजार सात सौ अस्सी रूपये) रूपये सटटा राशि एवं पर्ची सटटा सामग्री बरामद कर जब्त कि गई। उक्त कार्यवाही के संबंध में पुलिस थाना शिप्रापथ पर प्रकरण संख्या 935/2024 धारा 13 आरपीजीओ में दर्ज किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
