Loading...

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के तीन ईआरओ को सम्मानित किया गया

जयपुर

Follow us

Share

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सोनी ने की सराहना, डिजिटलीकरण में जयपुर की रफ्तार तेज

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरुवार को जिले के तीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों (EROs) को सम्मानित किया।

इन अधिकारियों को मिला सम्मान

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. सोनी ने निम्नलिखित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया:

  • शाहपुरा: निर्वाचक पदाधिकारी संजीव कुमार खेदर

  • दूदू: निर्वाचक पदाधिकारी रमेश कुमार

  • बस्सी: निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी डॉ. गरिमा सिंह

प्रेरणा और मार्गदर्शन

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बीएलओ से संवाद के दौरान उनके कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की।

  • प्रेरणास्रोत: उन्होंने कहा कि अधिकारियों की यह प्रतिबद्धता पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।

  • आग्रह: उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने अनुभव, ऊर्जा और कार्यकुशलता से अन्य साथियों को भी प्रेरित करें, ताकि पूरे जिले में पुनरीक्षण अभियान की गति और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली हो सके।

डिजिटलीकरण: 76% काम पूरा

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत परिगणना कार्य प्रगति पर है और डॉ. सोनी निरंतर इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

  • कुल आंकड़े: अब तक 36 लाख 75 हजार 806 यानी 76.03 फीसदी से अधिक परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है।

विधानसभा-वार डिजिटलीकरण के आंकड़े

मेघराज मीणा ने विधानसभा वार डिजिटलीकरण की स्थिति साझा की:

  • झोटवाड़ा: 3,21,135

  • आमेर: 2,57,487

  • बगरू: 2,50,343

  • सांगानेर: 2,42,101

  • चौमूं: 2,31,369

  • दूदू: 2,31,063

  • फुलेरा: 2,26,032

  • विद्याधर नगर: 2,26,263

  • शाहपुरा: 2,20,301

  • बस्सी: 2,18,372

  • चाकसू: 2,10,421

  • जमवारामगढ़: 2,07,735

  • हवामहल: 1,89,914

  • आदर्श नगर: 1,82,025

  • सिविल लाइन्स: 1,71,848

  • मालवीय नगर: 1,44,732

  • किशनपोल: 1,35,908

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।