Loading...

लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब

नई दिल्ली

लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब

Follow us

Share

इनाम में मिली करोड़ों की रकम; ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

 

सत्र का पहला खिताब जीता

नई दिल्ली। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में जापान के युशी तनाका को हराकर सत्र का अपना पहला खिताब जीता। इस जीत के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर चल रहे मुश्किल दौर का अंत किया।

पुरस्कार: ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 जीतने पर लक्ष्य सेन को 475,000 डॉलर के इनाम से नवाजा गया है, जो भारतीय रुपए के हिसाब से तकरीबन ₹4.25 करोड़ रुपए है।

फाइनल मैच: पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद खराब दौर से गुजरने वाले अल्मोड़ा के 24 वर्षीय खिलाड़ी सेन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 26 वर्षीय तनाका को सिर्फ 38 मिनट में 21-15, 21-11 से हराया।

लक्ष्य सेन की उपलब्धियां

  • पिछला खिताब: विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने इससे पहले आखिरी बार 2024 में लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल में सुपर 300 खिताब जीता था।

  • हालिया प्रदर्शन: वह इस साल सितंबर में हांगकांग सुपर 500 में उपविजेता रहे थे।

  • मैच पर नियंत्रण: विश्व के 26वें नंबर के खिलाड़ी तनाका का सामना करते हुए लक्ष्य ने शानदार नियंत्रण और तेज तर्रार खेल का नमूना पेश किया तथा एक भी गेम गंवाए बिना मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बीडब्ल्यूएफ टूर खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय

इस जीत के साथ मौजूदा राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन लक्ष्य इस सत्र में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए।

  • पहले भारतीय: इससे पहले आयुष शेट्टी ने अमेरिकी ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट जीता था।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

भारत के अन्य खिलाड़ियों में:

  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी हांगकांग और चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे थे।

  • किदाम्बी श्रीकांत भी साल की शुरुआत में मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।