प्रशांत किशोर ने अपनी कमाई की 90 फीसदी राशी जन स्वराज पार्टी को दान की
दिल्ली का एक घर छोड़कर सारी संपत्ति पार्टी को दान करने का किया ऐलान
हार के बाद प्रायश्चित और दान का संकल्प
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में 238 सीटें लड़कर जीरो पर आउट हुई जन सुराज पार्टी (JSP) के नेता प्रशांत किशोर (पीके) ने पार्टी को आगे चलाने के लिए बड़ा ऐलान किया है।
हार के लिए चंपारण के गांधी आश्रम में 24 घंटे का प्रायश्चित उपवास तोड़ने के बाद पीके ने ये घोषणाएँ कीं:
-
संपत्ति दान: दिल्ली का एक घर परिवार के लिए छोड़कर, उन्होंने अपनी सारी चल-अचल संपत्ति जन सुराज पार्टी को दान करने का ऐलान किया है।
-
भविष्य की आय: अगले पांच साल तक सलाह देने के बदले होने वाली कमाई का 90 फीसदी हिस्सा भी जन सुराज को डोनेट करने की घोषणा की है।
उन्होंने आम लोगों से भी जन सुराज को साल में कम से कम 1000 रुपये दान करने की अपील की है, और कहा कि अब वह सिर्फ उनसे मिलेंगे जो पार्टी को दान देंगे।
नए सिरे से अभियान की शुरुआत
पीके ने 15 जनवरी से बिहार में नए सिरे से पार्टी का अभियान शुरू करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन सुराजी एक-एक वार्ड में जाएंगे और सरकार के वादों पर अमल करवाएंगे।
महिलाओं के फॉर्म भरवाने पर ज़ोर
प्रशांत किशोर ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही:
-
उद्देश्य: महिलाओं का फॉर्म भरवाना, ताकि उनको 10 हजार रुपये मिले या बाद में मिलने वाला 2 लाख रुपया भी सरकार दे।
-
चुनौती: प्रशांत ने कहा कि महिलाओं को 10 हजार देते वक्त कोई शर्त नहीं रखा गया लेकिन 2 लाख देने के नाम पर अफसर शर्त बताएंगे।
-
कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की जो शर्त जारी की है, उस शर्त के मुताबिक बिहार की डेढ़ करोड़ महिलाओं से फॉर्म भरवाकर जमा कराना जन सुराज के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि राज्य के 1 लाख 18 हजार वार्ड में जाकर फॉर्म भरवाएंगे और जमा करवाएंगे। उन्होंने कहा कि या तो 2 लाख रुपया मिले या उनको सबक मिले कि भविष्य में गलती से वोट बेचना नहीं है।
जन सुराज की फंडिंग पर प्रशांत किशोर का दावा
चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी की फंडिंग के सवाल पर प्रशांत किशोर ने बताया था कि उन्होंने 3 साल की कमाई 241 करोड़ का ज्यादातर हिस्सा जन सुराज के काम में खर्च कर दिया या सीधे ही पार्टी को दान कर दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
