Loading...

29 जोड़ों का निकाह सादगी के साथ हुआ

जयपुर

29 जोड़ों का निकाह सादगी के साथ हुआ

Follow us

Share

एहसास सोशल डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित हुआ था सामूहिक विवाह सम्मेलन

 

सादगीपूर्ण सामूहिक निकाह का आयोजन

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। एहसास सोशल डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से 23 नवंबर 2025 बरोज़ इतवार को जयपुर के मोती डूंगरी रोड स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाने में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन में 29 जोड़ों का निकाह बड़ी सादगीपूर्वक पढ़ाया गया।

दिखावे से दूरी का उद्देश्य

एहसास सोशल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के जिम्मेदार हाजी नईम कुरैशी (इंडियाना होटल) ने बताया कि सामूहिक निकाह प्रोग्राम में:

  • कोई बैंड बाजा नहीं था।

  • कोई दिखावा एवं आतिशबाजी भी नहीं की गई।

एहसास सोशल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यह सामूहिक विवाह सम्मेलन इसलिए आयोजित करता है, जिससे मुस्लिम समाज में शादियों में दहेज एवं दिखावे की प्रथा को रोका जा सके।

हाजी नईम ने बताया कि इस प्रोग्राम में काफी लोगों का सहयोग मिला और आगे भी ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन किए जाएंगे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।