योगी सरकार मदरसों की निगरानी एटीएस से करेंगी
सुरक्षा को प्राथमिकता: मौलाना और छात्रों का पूरा ब्यौरा एटीएस को सौंपना होगा
निगरानी पर योगी सरकार का शिकंजा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मदरसों और कुछ निजी संस्थाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना रखने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नया प्रोटोकॉल लागू करते हुए मदरसों को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है।
सरकार के नए आदेश में मदरसों में पढ़ाने वाले मौलाना और सभी छात्रों का पूरा ब्यौरा एटीएस को सौंपना होगा। देश की राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद राज्य सरकार ने ये आदेश दिया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाके के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ में आई हैं। केंद्रीय एजेंसियों के साथ राज्य स्तरीय टीमों को भी निर्देश मिला है। धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों की क्रॉस-चेकिंग करने की बात कही है।
एजेंसियों का साफ कहना है कि:
“यह कदम किसी संस्था के खिलाफ नहीं बल्कि सुरक्षा को प्राथमिकता देने की नीति का हिस्सा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को शुरुआती स्तर पर रोका जा सके।”
एटीएस को सौंपने होंगे ये विवरण
नए आदेश के अनुसार, प्रदेश के हर मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त मदरसे को अपने यहां कार्यरत सभी शिक्षकों और धार्मिक प्रशिक्षकों की निम्नलिखित जानकारी एटीएस कार्यालय को उपलब्ध कराने होंगे:
-
व्यक्तिगत पृष्ठभूमि
-
मोबाइल नंबर
-
स्थाई पता
-
आधार कार्ड विवरण
-
अन्य पहचान संबंधी कागजात
इसी तरह, मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्रों का विवरण और मोबाइल नंबर भी लिस्टेड कर जमा करना होगा।
सुरक्षा ऑडिट और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन
यह सुरक्षा ऑडिट का हिस्सा है, ताकि किसी भी संस्थान में संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी को समय रहते पहचाना जा सके। खुफिया एजेंसियों ने हाल ही के समय में धार्मिक संस्थानों में बाहरी राज्यों के युवाओं की बढ़ती आवाजाही पर सतर्कता बरती है। इसी को ध्यान में रखते हुए एटीएस को मदरसों के व्यापक बैकग्राउंड वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी सौंपी है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
