Loading...

दिल्ली कार धमाके के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर गिरी गाज, रद्द हुई सदस्यता

नई दिल्ली

Follow us

Share

 

नई दिल्ली। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय की सदस्यता निलंबित कर दी है। संघ ने एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से विश्वविद्यालय को इस निर्णय की जानकारी दी।

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके में फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों का नाम सामने आ रहा है। ऐसे में अब यूनिवर्सिटी के ऊपर भी एक्शन होना शुरू हो गया है। गुरुवार को भारतीय विश्वविद्यालय संघ ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सदस्यता को रद्द (निलंबित) कर दिया।

AIU का आधिकारिक बयान और निर्देश

संघ ने एक आधिकारिक पत्र के जरिए इस निर्णय की जानकारी दी। इस पत्र के माध्यम से संघ ने अल-फलाह से अपना लोगो हटाने और किसी भी रूप में संघ के नाम का उपयोग न करने का भी निर्देश दिया है।

संगठन की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया:

“यह सूचित किया जाता है कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के उपनियमों के अनुसार, सभी विश्वविद्यालयों को तब तक सदस्य माना जाएगा जब तक वे अच्छी स्थिति में रहते हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह संज्ञान में आया है कि अल-फलाह विश्वविद्यालय, फरीदाबाद, हरियाणा, अच्छी स्थिति में प्रतीत नहीं होता है। तदनुसार, अल-फलाह विश्वविद्यालय को दी गई AIU की सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है।”

इसमें यह भी कहा गया है कि विश्वविद्यालय को अपनी किसी भी गतिविधि में एआईयू के नाम या लोगो का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है और एआईयू के लोगो को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से तुरंत हटा दिया जाना चाहिए

सरकारी जांच और वित्तीय छानबीन

विश्वविद्यालय संघ के अलावा अल-फलाह यूनिवर्सिटी के ऊपर सरकार की तरफ से भी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, धमाके से जुड़े संदिग्ध लोगों से यूनिवर्सिटी का संबंध सामने आने के बाद:

  • केंद्र सरकार ने यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड की जांच करने का आदेश जारी कर दिया है।

  • ईडी (ED) ने यूनिवर्सिटी को आने वाले फंड की जांच करनी शुरू कर दी है।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी फरीदाबाद के धौज में स्थित एक प्राइवेट संस्थान है। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में लाल किला के पास धमाके वाली कार चला रहा डॉक्टर उमर नबी, इसी यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम कर रहा था।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।