Loading...

B.Sc के बाद क्या? सिर्फ डॉक्टर-साइंटिस्ट ही नहीं, ये 5 करियर बना सकते हैं आपका फ्यूचर ब्राइट!

जयपुर

Follow us

Share

 

साइंस की पढ़ाई हमेशा से मजबूत करियर का रास्ता मानी जाती है। लेकिन अधिकतर छात्रों को यही लगता है कि साइंस पढ़ ली तो करियर के रास्ते बस डॉक्टर, साइंटिस्ट या टीचर बनने तक ही सीमित हैं। जबकि असलियत इससे कहीं ज्यादा अलग और व्यापक है। आज के समय में साइंस ग्रेजुएट के लिए करियर के विकल्प तेजी से बढ़े हैं। चाहे फार्मा इंडस्ट्री हो, क्लिनिकल रिसर्च, डेटा एनालिसिस, बायोटेक्नोलॉजी, फॉरेंसिक साइंस या टेस्टिंग लैब्स—हर सेक्टर में B.Sc स्टूडेंट्स की डिमांड हाई है

1. फॉर्मास्यूटिकल & बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री: रिसर्च से लेकर मैनेजमेंट तक

अगर आप B.Sc (Chemistry, Biotech, Microbiology, Zoology, Botany, PCM/PCB) किए हुए हैं, तो फार्मा व बायोटेक इंडस्ट्री आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। यह सेक्टर लगातार बढ़ रहा है।

संभावित जॉब प्रोफाइल क्यों चुनें यह फील्ड?
रिसर्च असिस्टेंट करियर ग्रोथ फास्ट
क्वालिटी कंट्रोल (QC) एनालिस्ट हर शहर में इंडस्ट्रीज
क्वालिटी एश्योरेंस (QA) ऑफिसर उच्च शिक्षा के विकल्प (M.Sc, MBA, Clinical Research)
प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव रिसर्च से लेकर मैनेजमेंट तक कई अवसर
मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (MR)
लैब टेक्नीशियन या माइक्रोबायोलॉजी असिस्टेंट

2. रिसर्च एनालिस्ट: डेटा के दम पर फैसला लेने का करियर

आज के दौर में डेटा ही दुनिया चला रहा है। B.Sc ग्रेजुएट्स के लिए यह प्रोफाइल बहुत बड़ा अवसर बनकर उभरा है, खासकर यदि आपका मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर या एन्वायरनमेंट साइंस में रुचि है।

जॉब में क्या करना होता है? कहाँ मिलती हैं नौकरी?
डेटा इकट्ठा करना और एनालिसिस करना IT कंपनियाँ
मार्केट ट्रेंड्स को समझना रिसर्च एजेंसियाँ, ई-कॉमर्स सेक्टर
रिपोर्ट बनाना सरकारी रिसर्च प्रोजेक्ट
कंपनियों को रिस्क और ग्रोथ को लेकर सलाह देना बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियाँ
स्किल अपग्रेड: Data Analytics, Python, Excel, Statistics, Machine Learning जैसे कोर्स मदद करते हैं।

3. टेस्टिंग लैब्स में करियर (एनालिस्ट / टेक्नीशियन): क्वालिटी की गारंटी देने वाला प्रोफेशन

हर प्रोडक्ट—दवा, खाद्य सामग्री, पानी, सीमेंट, कैमिकल, कॉस्मेटिक—किसी न किसी लैब टेस्टिंग से होकर गुजरता है। इसके कारण टेस्टिंग लैब्स में B.Sc छात्रों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।

यहाँ आप कौन-कौन से रोल में काम कर सकते हैं? कौशल जो जरूरी हैं
लैब एनालिस्ट लैब उपकरण चलाने का ज्ञान
लैब टेक्नीशियन, फील्ड टेस्टिंग ऑफिसर रिपोर्टिंग स्किल
क्वालिटी कंट्रोल असिस्टेंट केमिकल हैंडलिंग
माइक्रोबायोलॉजी लैब असिस्टेंट माइक्रोस्कोपी / सैंपल एनालिसिस

4. क्लिनिकल रिसर्च मैनेजर: मेडिकल ट्रायल्स का जिम्मेदार करियर

किसी भी नई दवा या वैक्सीन को मार्केट में लाने से पहले उसका क्लिनिकल ट्रायल ज़रूरी होता है। B.Sc (Biotech, Microbiology, Chemistry, Zoology) वाले स्टूडेंट्स के लिए यह उत्कृष्ट विकल्प है।

कैरियर के अवसर क्यों बढ़ रहा है यह फील्ड?
Clinical Research Coordinator (CRC) नई दवाइयों और वैक्सीन के लगातार विकास
Clinical Trial Assistant (CTA) अस्पतालों और रिसर्च सेंटर्स में बढ़ती मांग
Clinical Data Manager इंटरनेशनल लेवल पर हाई पैकेज
Pharmacovigilance Associate
Clinical Research Manager
उच्च शिक्षा: PG Diploma in Clinical Research या M.Sc Clinical Research

5. फॉरेंसिक क्राइम रिसर्च: क्राइम के सबूतों से सच निकालने वाला करियर

क्राइम इन्वेस्टिगेशन में साइंस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। DNA टेस्टिंग, बैलिस्टिक एनालिसिस, फिंगरप्रिंट एनालिसिस आदि फॉरेंसिक साइंस का हिस्सा हैं। B.Sc के बाद यदि आपकी रुचि क्राइम इन्वेस्टिगेशन या साइंटिफिक एविडेंस में है, तो यह फील्ड आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है।

कीय जॉब रोल कहाँ काम मिलेगा?
फॉरेंसिक साइंटिस्ट पुलिस विभाग
फॉरेंसिक लैब असिस्टेंट सेंट्रल फॉरेंसिक लैब (CFSL)
क्राइम सीन इन्वेस्टिगेटर स्टेट फॉरेंसिक लैब
टॉक्सिकोलॉजिस्ट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट सरकारी जांच एजेंसियाँ, प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन फर्म

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।