Loading...

बांग्लादेश में पाकिस्तान का बढ़ता दखल !

जयपुर

Follow us

Share

 

भारत का कभी घनिष्ठ मित्र और भारत के सहयोग से आज़ाद देश बना बांग्लादेश अब पाकिस्तान की गिरफ्त में आता दिखाई दे रहा है। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री की कूटनीति एवं सैन्य मदद से बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग करवाया गया था। पाकिस्तान के दो टूकड़े कर देना भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक विजय थी, क्योंकि 1971 तक पाकिस्तान भारत से तीन युद्ध कर चुका था और भारत के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ा करता रहता था। बांग्लादेश अलग होने के बाद एक लंबे समय तक पाकिस्तान भारत से टकराने की हिम्मत नहीं कर पाया था। लेकिन कुछ वर्षों से पाकिस्तान की साजिशें भारत के खिलाफ फिर से चरम पर पहुंचती नजर आ रही है।

इसका क्या कारण हो सकता है?

इसे समझने की जरूरत है, जिसके दो मुख्य कारण हो सकते हैं:

  1. भारत की विदेश नीति में बदलाव: जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है, भारत की विदेश नीति में स्पष्ट बदलाव आया है। भारत के विश्व के मुस्लिम देशों से इतने अच्छे संबंध नहीं रहे जितने कांग्रेस या पूर्ववर्ती सरकारों के समय में रहे थे। मोदी सरकार ने विचारधारा के चलते एक छोटे देश और मुस्लिम विरोधी देश इज़राइल से घनिष्ठ संबंध बनाएं। दूसरी तरफ पड़ोसी मुस्लिम देश और दूसरे देशों से भी नज़दीकियाँ कम होती दिखाई दीं।

  2. पड़ोसी देशों का चीन और पाकिस्तान की ओर झुकाव: बांग्लादेश और श्रीलंका में तख्तापलट और सरकारें बदलने के बाद ये देश चीन के नज़दीक ज्यादा नज़र आने लगे हैं। जबकि भारत के पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते रहना ज्यादा ज़रूरी है।

बांग्लादेश से रिश्ते पूरी तरह बदले-बदले

बांग्लादेश से रिश्ते तो पूरी तरह बदले-बदले नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान की गोद में बैठने की शुरुआत कर चुका है।

  • सैन्य सहयोग: बांग्लादेश पाकिस्तान से सैन्य सामान और विमान भी खरीदने लगा है।

  • आंतरिक विरोध: बांग्लादेश में भारत विरोधियों का बोलबाला बढ़ रहा है, जो भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

  • धार्मिक आयोजन: अभी बांग्लादेश में पाकिस्तान के मौलानाओं का धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें पाकिस्तान के सैकड़ों मौलानाओं ने भाग लिया और पाकिस्तान-बांग्लादेश की एकता का राग अलापा गया। बांग्लादेश में पाकिस्तानी मौलानाओं का यह सम्मेलन एक लंबे अर्से के बाद हुआ है।

  • राजनीतिक नेतृत्व: बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बांग्लादेश को भारत से दूर ले जाना चाहते हैं और पाकिस्तान एवं चीन से नजदीकी बढ़ा रहे हैं।

वैसे तो भारत एक शक्तिशाली देश है और मजबूत हाथों में भारत की बागडोर है, फिर भी बांग्लादेश को पाकिस्तान और चीन की गोदी में जाने से रोकना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान साजिश करने वाला देश है। बांग्लादेश से मिलकर वह बड़ी साज़िश करके भारत को नुकसान पहुंचा सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।