नगर निगम ने बेघर, आश्रयहीन लोगों के लिये सर्दी से बचाव हेतु शुरू किये अस्थायी रैन बसेरे
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। नगर निगम जयपुर क्षेत्र में बेघर, अनाथ आश्रयहीन लोगों को सर्दी से बचाव हेतु आश्रय प्रदान करने के लिए नगर निगम द्वारा कुल 14 स्थानों पर अस्थाई आश्रय स्थल (रैन बसेरा) बनाए गए हैं।
नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि सर्दी के प्रारंभ को देखते हुये 15 नवंबर से कुछ अस्थायी आश्रय स्थल शुरू कर दिये गये हैं। शेष आश्रय स्थल 1 दिसंबर से प्रारंभ कर दिये जायेंगे। संबंधित जोन उपायुक्त अस्थायी एवं स्थायी आश्रय स्थलों के प्रभारी होंगे।
15 नवंबर से शुरू हुए अस्थायी रैन बसेरे (6 स्थान):
-
आदर्श नगर जोन: ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे।
-
सिविल लाइन जोन: खासा कोठी पुलिया के नीचे।
-
सिविल लाइन जोन: परमानंद हॉल सहकर मार्ग सी स्कीम।
-
सिविल लाइन जोन: हसनपुरा पुलिया के नीचे।
-
सांगानेर जोन: स्टेट कैंसर संस्थान प्रताप नगर।
-
मालवीय नगर जोन: रामनिवास बाग के पीछे सुलभ शौचालय के पास।
1 दिसंबर से शुरू होने वाले अस्थायी रैन बसेरे (8 स्थान):
-
मालवीय नगर जोन: जेके लोन अस्पताल गेट के पास।
-
गांधीनगर: रेलवे स्टेशन के सामने।
-
मानसरोवर जोन: महारानी फार्म पुलिया के नीचे।
-
मुरलीपुरा जोन: विद्याधर नगर सै. 6 एच.पी. पेट्रोल पंप के पास।
-
झोटवाड़ा जोन: 200 फीट बाईपास दिल्ली अजमेर रोड।
-
मालवीय नगर जोन: जी.टी. पुलिया के नीचे।
-
जगतपुरा जोन: सांगानेर पुलिया के नीचे।
-
मानसरोवर जोन: गोपालपुरा पुलिया त्रिवेणी नगर के नीचे।
12 स्थायी आश्रय स्थलों का संचालन भी किया जा रहा है
इसके अतिरिक्त 12 स्थायी आश्रय स्थलों का संचालन भी नगर निगम जयपुर द्वारा किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ये स्थान शामिल हैं:
-
गांधी घर, बांगड अस्पताल परिसर में जेएलएन रोड़ पर।
-
लालकोठी महिला छात्रावास के पीछे पुलिस मुख्यालय के पास।
-
स्टेडियम रोड़, सांगानेर स्थित नगर निगम का पुराना भवन।
-
थड़ी मार्केट, हाजरीगाह परिसर।
-
जगतपुरा रेलवे स्टेशन।
-
पुराना पंचायत भवन भांकरोटा।
-
झालाना बाईपास।
-
शहीद भगत सिंह पार्क, वृद्धाश्रम, आदर्श नगर जोन।
-
रेल्वे स्टेशन के पास रैन बसेरा सिविल लाईन जोन।
-
दूध मण्डी, पानीपेच तिराहा (ट्रांसजेन्डर हेतु आरक्षित) सिविल लाईन जोन।
-
नगर निगम विद्याधर नगर जोन का पुराना भवन शास्त्री नगर सिविल लाईन जोन।
-
गोविन्द देव जी मन्दिर के पास जनता मार्केट के पास हवामहल-आमेर जोन।
ये होगी व्यवस्थाऐं:
-
अस्थायी आश्रय स्थलों में 24 घंटे गार्ड की व्यवस्था साथ ही ठहरने वाले व्यक्तियों का रिकॉर्ड संधारित करना।
-
अलाव एवं लकड़ी की व्यवस्था।
-
सेनेटाईजर, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता।
-
आवश्यकतानुसार चल शौचालय की व्यवस्था।
-
शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
-
मेटिंग रजाईयों की व्यवस्था।
-
कचरा पात्र की व्यवस्था।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
