“सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना” विषय पर राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत देशभर में मनाये जा रहे 72वें अखिल भारतीय सहकार सप्ताह के तहत राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड द्वारा रविवार को “सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाना” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक लिमिटेड, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने की।
जाट ने सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं और केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता पर वर्तमान सरकार का विशेष रूप से फोकस है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए राज्य में सहकारिता सेक्टर को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को और मजबूती दें, इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था भी अधिक मजबूत होगी।
प्रबंध निदेशकों और CEO के विचार:
-
राजस्थान राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक के प्रबंध निदेशक जितेंद्र प्रसाद:
-
उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को सुदृढ़ बनाने में राज्य सरकार की दीर्घकालीन कृषि एवं गैर-कृषि ऋणों पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान योजना की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
-
राज्य सरकार ने ₹400 करोड़ का दीर्घकालीन ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
-
एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 का प्रभावी क्रियान्वयन भूमि विकास बैंकों की स्थिति को मजबूत करने एवं किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।
-
-
अपेक्स बैंक के प्रबंध निदेशक संजय पाठक:
-
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।
-
उन्होंने कृषक कल्याण एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं को समुचित रूप से क्रियान्वित करने का आव्हान किया।
-
-
राजस्थान राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदर सिंह:
-
उन्होंने सहकारिता में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
-
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भूमि विकास बैंकों के लिए लाई गई एकमुश्त समझौता योजना के सफल क्रियान्वयन से इन बैंकों का पुनरुद्धार संभव हो सकेगा।
-
कार्यक्रम में विभिन्न प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के अध्यक्षों सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। संबंधित प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों द्वारा रविवार को विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
