Loading...

शिक्षा दिवस पर मौलाना आजाद को याद किया गया, 10 शिक्षक सम्मानित

जयपुर

Follow us

Share

 

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। शिक्षा दिवस के अवसर पर मदरसा जामिया तय्यबा मेमोरियल स्कूल में एक समारोह का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया आइडियल टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले हुए इस कार्यक्रम में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं भारत रत्न मौलाना आजाद को याद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नजीफा जाहिद ने की और मंच संचालन जुनैद चौहान ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने मौलाना आजाद की जीवनी, उनकी शिक्षाओं और उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। उन्होंने मौलाना आजाद को एक महान स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक, पत्रकार और आधुनिक शिक्षा का शिल्पकार बताया।

समारोह में ऑल इंडिया आइडियल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष खालिद अख्तर, अमीन कायमखानी, डॉक्टर इस्माइल, हाजी नवाब अली, मंसूर आलम, उस्मान चौहान, अरशद वारसी, सव्वाम भाई और इंजीनियर आबिद समेत कई मेहमान मौजूद रहे।

इस अवसर पर जामिया के डायरेक्टर कारी मोहम्मद इसहाक ने 10 शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए “बेस्ट टीचर अवार्ड” से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में रजिया सुल्ताना, अनोखी मीणा, शगुफ्ता परवीन, मोहम्मद सोहेल, नुसरत, नाजिया, नसरीन और अय्यूब अली शामिल थे।

सेमिनार में देश और मुस्लिम समाज की शैक्षिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इसी के सहारे दुनिया में तरक्की की जा सकती है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।