सामाजिक सद्भाव की मिसाल: करौली इज्तिमा से लौट रहे लोगों के जलपान के लिए टोल स्टाफ का सम्मान
फैली का पुरा टोल प्लाज़ा पर हुआ अभिनंदन
संवाददाता हनीस खान कुतकपुर
फैली का पुरा, हिंडौन–करौली स्टेट हाईवे। फैली का पुरा टोल प्लाज़ा पर करौली में आयोजित तीन दिवसीय इज्तिमा में शिरकत करने जा रहे मुस्लिम समाज के लोगों का जलपान कर सम्मान करने वाले टोल स्टाफ का आज पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के नेतृत्व में समाज के गणमान्य लोगों ने अभिनंदन किया।
टोल स्टाफ ने दिया भाईचारे का संदेश
टोल मैनेजर अंकित पाल एवं उनकी पूरी टीम ने आने-जाने वाले सभी लोगों के लिए भाईचारे और सौहार्द्र का संदेश देते हुए सेवा प्रदान की। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए पूर्व उपसभापति नफीस अहमद और उनकी टीम ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
गुंसार गाँव के समाजसेवी रमज़ान शेख और मोहम्मद अली ने बताया कि आज 14 नवम्बर दोपहर 12 बजे आयोजित हुए इस सम्मान समारोह में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:
-
जमीअत उलेमा-ए-हिन्द के तहसील सदर हाफ़िज़ बाबुद्दीन
-
मुफ्ती अब्दुल हमीद कुरैशी
-
मौलाना मुख्तार सूरौठ
-
शफीक खान ढिंढोरा
-
देवेन्द्र जाट
-
भूपेन्दर गुर्जर
-
भूरा चैनापुरा
-
मेहन्द्र जाट
-
सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति।
कार्यक्रम का महत्व
यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और इंसानियत के संदेश को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
