Loading...

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत घर-घर पहुंच रहे बूथ लेवल अधिकारी

जयपुर

Follow us

Share

जयपुर में 5 दिनों में 15 लाख से ज्यादा परिगणना परिपत्रों का किया गया वितरण

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिला निर्वाचन अधिकारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत 4 दिसंबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है।

  • जयपुर जिले में विगत 5 दिनों में 15 लाख 45 हजार 448 परिगणना परिपत्रों का वितरण किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी जिले में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे:

  • परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाएं।
  • संबंधित जानकारी यथासंभव उपलब्ध कराएं ताकि उनकी मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके।

परिगणना परिपत्र वितरण का विवरण

जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर परिगणना परिपत्रों का वितरण कर रहे हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं।

विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वितरित किए गए परिपत्रों की संख्या (मुख्य आंकड़े):

  • झोटवाड़ा: 1 लाख 38 हजार 563
  • आमेर: 1 लाख 37 हजार 533
  • शाहपुरा: 1 लाख 359
  • चाकसू: 1 लाख 10 हजार 948
  • चौमूं: 1 लाख 7 हजार 121
  • बस्सी: 1 लाख 1 हजार 652
  • दूदू: 1 लाख 2 हजार 689
  • फुलेरा: 1 लाख 2 हजार 889
  • जमवारामगढ़: 89 हजार 964
  • विद्याधर नगर: 88 हजार 740
  • बगरू: 86 हजार 495
  • सांगानेर: 82 हजार 437
  • मालवीय नगर: 67 हजार 740
  • आदर्श नगर: 68 हजार 915
  • हवामहल: 59 हजार 162
  • सिविल लाइन: 52 हजार 944
  • किशनपोल: 47 हजार 297

मैपिंग और मतदाताओं से आग्रह

जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि परिगणना अवधि के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण से हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु एवं सफल बनाने में सहभागी बनें।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।