विकास कार्य करवाने के लिए विधायक को ज्ञापन दिया
लागडीयावास की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया गया
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। रविवार 9 नवंबर को जमवा रामगढ़ ग्राम पंचायत लागडीयावास की विभिन्न समस्याओं के बारे में क्षेत्र के विधायक महेंद्रपाल मीणा को अवगत कराया गया।
ज्ञापन में रखी गई मुख्य मांगें
ग्राम पंचायत के पाँचों गाँव के निवासियों ने विधायक महेंद्रपाल मीणा को ज्ञापन सौंपकर निम्नलिखित विकास कार्य करवाने की मांग की:
- सभी शमशान घाटों के टीन सेट लगवाना।
- पालेडा रोड से माताजी मंदिर तक सी सी रोड बनवाना।
- नायला रोड से भौमिया जी महाराज तक डामर रोड बनवाना।
- डांगरवाड़ा रोड से नदी की ढाणी तक डामर रोड बनवाना।
- नायला रोड से बदलियां की ढाणी तक डामर रोड बनवाना।
विधायक का आश्वासन
विधायक महेंद्रपाल मीणा ने भरोसा दिलाया कि शमशान घाटों के टीन सेट और सड़कें जल्द से जल्द बनवाने की कोशिश करेंगे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
