Loading...

जयपुर में वकीलों का हंगामा थमा

जयपुर

Follow us

Share

चार सूत्रीय सहमति से खत्म हुआ चक्काजाम

  • अधिवक्ता से मारपीट पर बार एसोसिएशन सख्त, FIR व सस्पेंशन पर बनी सहमति

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जयपुर में अधिवक्ता देवेंद्र मीणा से मारपीट के बाद 6 नवंबर को राजधानी में वकीलों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। वकीलों ने प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया।

  • यह चक्काजाम आदर्श नगर थाने में अधिवक्ता देवेंद्र मीणा के साथ हुई मारपीट के विरोध में किया गया।

  • यह रास्ता करीब 1 घंटे तक जाम रहा।

पुलिस प्रशासन हरकत में आया

आखिरकार पुलिस प्रशासन को हरकत में आना पड़ा। डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद मौके पर पहुँचे और वकीलों से लंबी बातचीत की, जिसके बाद चार सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी।

चार सूत्रीय सहमति के बिंदु

  1. अधिवक्ता की ओर से FIR दर्ज की जाएगी।

  2. परिवाद में नामजद पुलिसकर्मी सस्पेंड होंगे।
  3. जांच उच्च अधिकारी को सौंपी जाएगी।
  4. अगर किसी वकील के खिलाफ कोई मामला बनता है तो पहले बार एसोसिएशन को जानकारी दी जाएगी, उसके बाद ही होगी कार्रवाई।

बार एसोसिएशन का रुख

मनीष गगरानी, जनरल सेक्रेट्री – बार एसोसिएशन ने बताया, “हमारे अधिवक्ता देवेंद्र मीणा को चार दिन तक थाने बुलाकर बैठाया गया, उनके साथ अभद्रता की गई और मारपीट तक हुई। इसी अन्याय के खिलाफ आज पूरा अधिवक्ता समुदाय एकजुट हुआ।”

सहमति बनने के बाद वकीलों ने रास्ता खोला और ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हुई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।