Loading...

सांचौर जिला कलेक्टर के हाथों सूफी संत अमन आश्रम गरड़ाली में ग्रन्थ का विमोचन

Jaipur

Follow us

Share

सांचौर(रॉयल पत्रिका)। जिला मुख्यालय से मात्र 5 किलो मीटर पर स्थित सर्व धर्म समन्वय एवं सूफी शौध संस्थान अमन आश्रम गरड़ाली में ग्रंथ विमोचन एवं परिचर्चा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांचौर जिला कलेक्टर शक्तिसिंह राठौड़ के हाथों ग्रंथ विमोचन एवं परिचर्चा के कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सज्जाद हुसैन एवं डॉ. अरूण दवे वरिष्ठ साहित्यकार भीनमाल, हिन्दुसिंह दुठवा प्रधानप्रतिनि चितलवाना की उपस्थिति में आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर शक्तिसिंह राठौड़ ने डॉ. हुसैन खॉ शेख का शॉल एवं डॉ. अरूण दवे वरिष्ठ साहित्यकार भीनमाल ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रेम एक ऐसी विचारधारा है जिसमें सर्व धर्म सम्मान रहता है। संक्रीनता, आतंकवाद, उग्रवाद को निपटने में- उसे चुनौती देने में सूफी वाद साहित्यकार सूफी परंपरा ही एक मात्र रास्ता है। जिला शिक्षा अधिकारी सज्जाद हुसैन, डॉ. अरूण दवे वरिष्ठ साहित्यकार भीनमाल एवं हिन्दुसिंह दुठवा ने भी सूफी साहित्यकार के बारे अपने विचार रखे। डुंगराराम पुराहित ने कहा शब्द कुछ ऐसे कहू के गीत बन जाए काम कुछ ऐसे करू सब नीत बन जाए मनुष्य जीवन पाया धर्म और कर्म का पालन कर हवा पर ऐसे कहो फूल खिल खिलाए आज के हालात को किस कद्र लोगों के जेहन में उसे सूफी साहित्यकारों के विचार रखे। डॉ. हुसैन खॉ शेख, डॉ. विष्णुदास, डॉ. प्रवीण जी पाड्या, डॉ. उदाराम जी वैष्णव, चिरंजीलाल दवे, घनश्याम जी, पार्षद बिरबल विश्नोई, एडवोकेट बंशीलाल वैष्णव सहीत कई वक्ताओं ने सूफी साहित्यकारों के अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर सरपंच कमलेश विश्नोई प्रतापपुरा, रविन्द्र प्रतापसिंह नायब तहसीलदार, हरीसिंह जी, डॉ. ईमाम खॉ, प्रवीन जी, मास्टर भीखुशाह, पटेल मोहम्मद शाह, हाजी खुदा बक्ष, डॉ. ललीत त्रिवेदी, पोपटलाल जोशी, गीरधारी लाल प्रजापत, ठेकेदार मुस्ताक खॉ, ध्यानदास वैष्णव, पूनमाराम चौधरी, सैयद लतीफ शाह बिकानेर, तेजाराम चौधरी, मनोहरलाल खन्नी, जाल मोहम्मद शाह, मनोज सारण, जावेद खॉन, लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी सहीत कई बुद्धिजीवी नागरिक उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।